[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style डिनर में पराठे-रोटी खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें ये सुपर टेस्टी बेसन पनीर चीला

डिनर में पराठे-रोटी खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें ये सुपर टेस्टी बेसन पनीर चीला

0
डिनर में पराठे-रोटी खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें ये सुपर टेस्टी बेसन पनीर चीला
बेसन पनीर चीला AI image

Besan Paneer Chilla Recipe: अगर आप रात के डिनर में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि काफी ज्यादा लाइट और न्यूट्रिशियस भी ही, तो ऐसे में बेसन पनीर चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. इस डिश की सबसे अच्छी बात है कि यह बेहद ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता है और साथ ही इसे बनाने के लिए ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत भी नहीं पड़ती है. बेसन और पनीर से तैयार की जाने वाली यह डिश प्रोटीन से लोडेड होती है, जिस वजह से जब आप इसे रात के समय खाते हैं तो आपको अपना पेट ज्यादा हैवी भी नहीं लगता है और वह लंबे समय तक भरा हुआ भी रहता है. जब आप इस रेसिपी को घर पर ट्राई करते हैं तो इसका स्वाद बड़ों के अलावा बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं बेसन पनीर चीला बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

बेसन पनीर चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 100 ग्राम पनीर अच्छे से कद्दूकस किया हुआ
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • आधा छोटा चम्मच अजवाइन
  • एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • लगभग तीन चौथाई कप पानी
  • 1 से 2 छोटे चम्मच तेल या घी

बेसन का घोल तैयार करने का तरीका

बेसन का घोल तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन डालें. इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बिना गांठ वाला स्मूद घोल तैयार करें. अब इस घोल को 5 से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि बेसन अच्छी तरह फूल जाए और चीला सॉफ्ट बने.

पनीर की स्टफिंग कैसे बनाएं?

पनीर की स्टफिंग बनाने के लिए एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अगर आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा-सा काली मिर्च पाउडर या चाट मसाला भी मिला सकते हैं.

बेसन पनीर चीला बनाने की आसान रेसिपी

  • बेसन पनीर चीला बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर नॉन-स्टिक तवा गर्म करें. इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर इसे चिकना कर लें.
  • अब एक करछी बेसन का घोल डालकर उसे राउंड शेप में फैला लें. जब चीला हल्का पकने लगे, तब उसके ऊपर तैयार पनीर की स्टफिंग फैला दें.
  • अब स्टफिंग के ऊपर थोड़ा-सा बेसन का घोल डालें ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए. इसके बाद किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें और मीडियम आंच पर पकाएं.
  • जब यह एक तरफ सुनहरा होने पर चीले को पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. दोनों तरफ से पकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें.
  • रात के खाने में बेसन पनीर चीला को हरी चटनी, दही या हल्के सलाद के साथ परोस सकते हैं. इससे डिनर ज्यादा बैलेंस्ड और ज्यादा न्यूट्रिशियस बन जाता है.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों की शाम की भूख का हेल्दी और टेस्टी समाधान, घर पर बनाएं यह क्रिस्पी स्नैक

Previous article सालमारी पुलिस ने आठ शराबियों को किया गिरफ्तार
Next article दरभंगा: ट्रैक्टर की टक्कर से पलटा टेम्पू, पांच लोग घायल, तीन महिलाओं की हालत बेहद गंभीर
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel