[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style काजल लगाने के बाद आंखें हो जाती हैं काली? बस ये 1 छोटी सी ट्रिक रोकेगी स्मजिंग

काजल लगाने के बाद आंखें हो जाती हैं काली? बस ये 1 छोटी सी ट्रिक रोकेगी स्मजिंग

0
काजल लगाने के बाद आंखें हो जाती हैं काली? बस ये 1 छोटी सी ट्रिक रोकेगी स्मजिंग
काजल फैलने से कैसे रोकें, Photo: AI

Beauty Hack: आंखों में काजल लगाना हम सभी को बहुत पसंद होता है, आखिर इससे आंखें तुरंत खूबसूरत जो लगने लगती हैं. लेकिन सबसे बड़ी आफत तब आती है जब घर से निकलने के दो घंटे बाद ही काजल फैलने लगता है. नतीजा? आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं और ऐसा लगता है जैसे हम सोकर उठे हैं. अगर आप भी इस काजल फैलने वाली बीमारी से तंग आ चुकी हैं, तो अब टेंशन लेना छोड़ दीजिए. आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जादुई ट्रिक, जिसके बाद आपका सस्ता काजल भी ब्रांडेड की तरह दिनभर टिका रहेगा. आइए जानते हैं इस आसान से हैक के बारे में.

Beauty Hack: ये 1 छोटी सी ट्रिक

काजल फैलने का सबसे बड़ा कारण होता है हमारी आंखों के आसपास का तेल. जब भी आप काजल लगाएं, तो बस यह एक काम करें:

ट्रिक: काजल लगाने के बाद, एक छोटा सा ब्रश या अपनी उंगली की मदद से थोड़ा सा काला आईशैडो या कॉम्पैक्ट पाउडर लें. इसे काजल के ठीक नीचे हल्की सी लाइन की तरह लगा दें.

यह काम कैसे करता है?

यह पाउडर या आईशैडो एक दीवार की तरह काम करता है. यह आंखों के आसपास के पसीने और तेल को सोख लेता है, जिससे काजल अपनी जगह से हिलता भी नहीं है. यकीन मानिए, इस ट्रिक के बाद आप चाहे ऑफिस में हों या किसी शादी में, आपका काजल टस से मस नहीं होगा.

काजल को लंबे समय तक टिकाने के कुछ और आसान तरीके

  1. चेहरा धोना न भूलें: काजल लगाने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें ताकि आंखों के पास तेल न रहे.
  2. बड्स का यूज: काजल लगाने के बाद कोनों को इयरबड से हल्का सा साफ कर लें, ताकि एक्स्ट्रा काजल न फैले.
  3. सफेद पाउडर: अगर काला आईशैडो नहीं है, तो आँखों के नीचे हल्का सा लूज पाउडर लगा लें, यह भी कमाल का काम करता है.

ये भी पढ़ें: Summer Skincare: तपती धूप में भी चेहरे को ठंडा और ग्लोइंग रखेंगे ये 3 देसी फेस पैक, आज ही ट्राई करें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel