[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Bajra Palak Chilla Recipe: पूरे दिन रहेंगे हैप्पी और एनर्जेटिक जब नाश्ते में मिलेगा बाजरे और पालक का चीला, जानें 10 मिनट में बनने वाली रेसिपी

Bajra Palak Chilla Recipe: पूरे दिन रहेंगे हैप्पी और एनर्जेटिक जब नाश्ते में मिलेगा बाजरे और पालक का चीला, जानें 10 मिनट में बनने वाली रेसिपी

0
Bajra Palak Chilla Recipe: पूरे दिन रहेंगे हैप्पी और एनर्जेटिक जब नाश्ते में मिलेगा बाजरे और पालक का चीला, जानें 10 मिनट में बनने वाली रेसिपी
AI generated image

Bajra Palak Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और एनर्जेटिक बनाना चाहते हैं तो बाजरा पालक चीला आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. बाजरे में भरपूर मात्रा में आपको फाइबर, आयरन और प्रोटीन मिल जाता है जबकि, पालक आपके शरीर में आयरन, कैल्शियम और साथ ह कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स की कमी नहीं होने देता है. ऐसे में जब आप इन दोनों ही चीजों को साथ मिलाकर एक चीला तैयार करते हैं तो यह सिर्फ टेस्टी नहीं होता है बल्कि हेल्दी भी होता है. इस डिश की खास बात है कि इसे बनाना आसान है और यह ग्लूटन फ्री भी होता है जिस वजह से वजन घटाने वालों के लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन बन जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

बाजरा पालक चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बाजरे का आटा – 1 कप
  • पालक – 1 कप बारीक कटा हुआ या पीसा हुआ
  • दही – 2 से 3 टेबलस्पून, इससे चीला सॉफ्ट बनता है
  • प्याज – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 से 2 कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हल्दी – एक चौथाई चम्मच
  • लाल मिर्च – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • ऑइल या घी – चीला सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Cheese Besan Toast Sandwich: जब कुछ समझ न आए तो बना लें चीजी बेसन टोस्ट सैंडविच, ब्रेकफास्ट से लेकर टिफिन के लिए बेस्ट आईडिया

बाजरा पालक चीला बनाने की आसान रेसिपी

  • बाजरा पालक चीला बनाने के लिए सबसे पहले बाजरा के आटे को एक बाउल में लें. इसके बाद इसमें पालक, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और सारे मसाले डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक स्मूद लेकिन थोड़ा गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. आप अगर चाहें तो दही मिलाकर इसे 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ सकते हैं.
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा या आयरन तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगा लें.
  • अब तवे पर बैटर का एक करछुल डालें और हल्के हाथ से फैलाकर गोल चीला तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि इसे बहुत पतला न फैलाएं वरना यह टूट सकता है.
  • अब चीले पर थोड़ा सा तेल डालें और धीमी से मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंकें. यह लगभग 2 से 3 मिनट में तैयार हो जाएगा.
  • गर्मागर्म चीला दही, हरी चटनी या पुदीना-धनिया चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Masaledar Sukha Aloo Fry: कम इंग्रीडिएंट्स में बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी मसालेदार सूखा आलू फ्राई, स्वाद ऐसा कि हर कोई करे तारीफ!

Previous article धान खरीद नहीं होने से औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर किसान
Next article एयर इंडिया के बेड़े में शामिल होंगे 26 विमान, अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन होंगे हाई-स्टैंडर्ड
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel