[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Instant Soya Chunks Fry: फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट डिश, नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी सोया चंक्स फ्राई रेसिपी 

Instant Soya Chunks Fry: फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट डिश, नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी सोया चंक्स फ्राई रेसिपी 

0
Instant Soya Chunks Fry: फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट डिश, नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी सोया चंक्स फ्राई रेसिपी 
Instant Soya Chunks Fry, (AI Image)

Instant Soya Chunks Fry: सोया चंक्स फ्राई बहुत ही हेल्दी और टेस्टी डिश है. मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में कुछ प्रोटिन रिच डिश बनाना हो या फिर शाम की हल्की भूख मिटानी हो यह डिश हर मौके के लिए बेस्ट है. कुछ बेसिक इंग्रीडिएंट्स और कम मसालों में बनकर तैयार होने वाली यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि एनेर्जी से भरपूर होती है. इसे बनाना बेहद आसान है और यह लास्ट मिनट ब्रेकफास्ट या फिर इवनिंग स्नैक के लिए एक परफेक्ट चॉइस है. तो चलिए जानते हैं फिटनेस लवर्स की फेवरेट इंस्टेंट सोया चंक्स फ्राई बनाने की आसान रेसिपी. 

सोया चंक्स फ्राई बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सोया चंक्स – एक कप 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)  
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)  
  • हरी मिर्च – 2-3 बारीक कटी हुई 
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • नींबू का रस – एक चम्मच
  • तेल – एक बड़ा चम्मच
  • हर धनिया – सजाने के लिए

यह भी पढ़ें: Oil Free Veg Sandwich Recipe: कम समय में तैयार करें ऑयल फ्री वेज सैंडविच, स्वाद और सेहत दोनों में है बेस्ट

यह भी पढ़ें: Leftover Dal Paratha Recipe: बची हुई दाल से बनाएं ये टेस्टी पराठा, स्वाद ऐसा की खाकर हर कोई करेगा तारीफ 

सोया चंक्स फ्राई बनाने की आसान विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक सॉस पैन में पानी गरम करें और इसमें थोड़ा नमक डालें. फिर सोया चंक्स डालकर 5 से 6 मिनट के लिए उबालकर गैस बंद कर दें.  इसे ठंडे पानी से धोएं और एक्सट्रा पानी निचोड़ कर निकाल लें. 
  • अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें,इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. टमाटर को नरम होने तक पकाएं. 
  • अब इसमें उबला हुआ सोया चंक्स डालकर 5-6 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि सारे मसाले अच्छे से मिक्स हो जाएं. 
  • अब गैस बंद करें. ऊपर से नींबू का रस और ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Instant Poha Idli For Breakfast: मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता, खाकर बच्चे और बड़े सब कहेंगे वाह

यह भी पढ़ें: Aloo Puri Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं ये स्पेशल आलू स्टफड पूरी, बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे पसंद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel