[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Fruit Salad Sandwich Recipe: मिनटों में तैयार करें ये बच्चों के लिए स्वीट और न्यूट्रिशियस टिफिन, जानें फ्रूट सैलेड सैंडविच की आसान रेसिपी

Fruit Salad Sandwich Recipe: मिनटों में तैयार करें ये बच्चों के लिए स्वीट और न्यूट्रिशियस टिफिन, जानें फ्रूट सैलेड सैंडविच की आसान रेसिपी

0
Fruit Salad Sandwich Recipe: मिनटों में तैयार करें ये बच्चों के लिए स्वीट और न्यूट्रिशियस टिफिन, जानें फ्रूट सैलेड सैंडविच की आसान रेसिपी
AI generated image

Fruit Salad Sandwich Recipe: अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का टिफिन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो तो फ्रूट-सैलेड सैंडविच एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह एक ऐसी रेसिपी है जो न सिर्फ बच्चों को बहुत पसंद आती है बल्कि यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. इसमें इस्तेमाल होने वाले ताजे फल बच्चों को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं और क्रीम या दही के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा मजेदार बन जाता है. तो चलिए जानते हैं फ्रूट-सैलेड सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी.

फ्रूट सैलेड सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस – 4 से 6 पीस वाइट या ब्राउन
  • सेब – 1 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • केला – 1 कटा हुआ
  • अंगूर – 10 से 12, आधा कटा हुआ
  • अनार – 2 टेबलस्पून
  • संतरे या कीवी – 1 छोटा (ऑप्शनल)
  • फ्रेश क्रीम – 3 टेबलस्पून या हंग कर्ड – 4 टेबलस्पून
  • शहद – 1 टेबलस्पून या स्वाद अनुसार
  • नमक – एक चुटकी
  • काली मिर्च – एक चुटकी (ऑप्शनल)
  • मक्खन – थोड़ा सा ब्रेड पर लगाने के लिए

ये भी पढ़ें: Cheese Suji Toast Recipe: सुबह के नाश्ते या शाम की भूख को मिटाने के लिए मिनटों में बनाएं सुपर डिलीशियस चीज सूजी टोस्ट, जानें आसान रेसिपी

ये भी पढ़ें: Makhana Chivda Recipe: स्कूल की तैयारियों के बीच अब ब्रेकफास्ट की नहीं रहेगी कोई टेंशन, मिनटों में बनाएं मखाना चिवड़ा

फ्रूट सैलेड सैंडविच बनाने की विधि

  • सबसे पहले सभी फलों को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कोशिश करें कि फल ज्यादा पानीदार न हों ताकि सैंडविच गीला न हो.
  • एक मिक्सिंग बाउल में कटी हुई सारी फ्रूट्स लें. अब इसमें फ्रेश क्रीम या हंग कर्ड डालें. अब इसमें शहद, एक चुटकी नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं. अब आपका फ्रूट-सैलेड तैयार हो गया.
  • ब्रेड स्लाइस के किनारों को चाहें तो काट सकते हैं. अब हर स्लाइस पर हल्का सा मक्खन लगाएं ताकि ब्रेड सॉग्गी न हो.
  • एक ब्रेड स्लाइस पर तैयार फ्रूट-सैलेड का मिश्रण फैलाएं और दूसरी स्लाइस को उसके ऊपर रखकर हल्का दबाएं.
  • अब इस सैंडविच को तिकोने या चौकोर आकार में काटें और बच्चों के टिफिन में पैक करें या फिर फौरन सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Oats Khichdi Recipe: पूरे दिन की थकावट के बाद डिनर में क्या बनाएं इस बात की अब चिंता नहीं, मिनटों में इस तरह तैयार करें ओट्स खिचड़ी

Previous article एलन मस्क की टेस्ला ने भारत में मार दी एंट्री, मुंबई में खोला पहला ‘एक्सपीरियंस सेंटर’
Next article अधिवक्ताओं ने की संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel