[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Aloo Puri Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं ये स्पेशल आलू स्टफड पूरी, बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे पसंद

Aloo Puri Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं ये स्पेशल आलू स्टफड पूरी, बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे पसंद

0
Aloo Puri Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं ये स्पेशल आलू स्टफड पूरी, बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे पसंद
Aloo Puri Recipe, (AI Image)

Aloo Puri Recipe: आलू से बनी डिशेज हर किसी की फेवरेट होती है. आलू की सब्जी के साथ पूरी का कॉम्बिनेशन हर बार लजवाब लगता है. लेकिन अगर आपके पास समय कम है और आप जल्दी से कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. अलग से सब्जी बनाने की बजाय आप पूरी में ही मसालेदार आलू की स्टफिंग भरकर स्वादिष्ट डिश बनाकर तैयार सकते हैं. झटपट और आसानी से बनने वाली यह रेसिपी बच्चो की टिफिन से लेकर सुबह के नाश्ते दोनों के लिए परफेक्ट है. तो आइए जानते हैं खस्ती और फूली-फूली स्टफड आलू पूरी बनाने का आसान तरीका.

 आलू पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए ?

  • गेहूं का आटा – दो कप
  • उबले हुए आलू – दो मीडियम साइज के 
  • हरी मिर्च – दो पीस 
  • अदरक- एक छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ता – दो चम्मच कटे हुए
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • अमचूर पाउडर –  एक छोटा चम्मच
  • अजवाइन – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार  
  • तेल – मोयन और तलने के लिए 
  • पानी – जरूरत अनुसार 

आलू पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा, नमक,अजवाइन और तेल का मोयन डालकर मिलाएं. 
  • इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त सा आटा गूंथ कर तैयार कर लें. फिर इसे ढककर थोड़ी देर के लिए अलग रख दें.
  • अब आलू का भरावन बनाने के लिए एक कटोरे में उबले हुए आलू को मैश करें. इसमें लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • अब आटे की छोटी लोई बनाकर उसे हल्का बेल लें, इसमें तैयार आलू का भरावन डालें और हल्के हाथों से किनारो पर दबाएं और धीरे धीरे गोल पूरी बेलें. ध्यान रहे की पूरियां फटे नहीं.
  • अब कड़ाही में तेल गरम करें, एक कर पूरियां तेल में डालें और मध्यम आंच पर इसे सुनहरा होने तक पकाएं. 
  • गरमा गरम और स्वादिष्ट आलू पूरी बनकर तैयार है. इसे टमाटर या फिर धनिया की चटनी के साथ परोसें. 

यह भी पढें: Instant Poha Idli For Breakfast: मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता, खाकर बच्चे और बड़े सब कहेंगे वाह

आलू पूरी को किस चीज के साथ परोस सकते हैं?

मुलायम पूरी कैसे बनाएं?

नरम और मुलायम पूरी बनाने के लिए आटे में एक से दो चम्मच तेल का मोयन मिलाएं और इसे अच्छी तरह से गूंदें. गूंथने के बाद थोड़ी देर के लिए ढक कर अलग रख दें. 

क्या पूरी बनाने में हम सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां, पूरी बनाने के लिए आप गेहूं के आटे में आधा कप सूजी मिलाकर खस्ती और कुरकुरी पुरियां बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bhopal Style Poha Recipe: सुबह की शुरूआत करें देसी स्वाद के साथ, नाश्ते में बनाएं स्पेशल भोपाली पोहा रेसिपी

यह भी पढ़ें: Easy Breakfast Recipe Ideas: सुबह के नाश्ते में बनाना है कुछ खास? तो ट्राई करें ये हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी आइडियाज 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel