[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Mix Vegetable Uttapam Recipe: बच्चों के टिफिन और नाश्ते की टेंशन को कहें अलविदा! 10 मिनट में बनाएं हेल्दी मिक्स वेजिटेबल उत्तपम

Mix Vegetable Uttapam Recipe: बच्चों के टिफिन और नाश्ते की टेंशन को कहें अलविदा! 10 मिनट में बनाएं हेल्दी मिक्स वेजिटेबल उत्तपम

0
Mix Vegetable Uttapam Recipe: बच्चों के टिफिन और नाश्ते की टेंशन को कहें अलविदा! 10 मिनट में बनाएं हेल्दी मिक्स वेजिटेबल उत्तपम
AI generated image

Mix Vegetable Uttapam Recipe: अगर आप ब्रेकफास्ट, टिफिन या फिर लंच के लिए कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो हेल्दी भी हो, टेस्टी भी और इंस्टैंटली तैयार भी हो जाए, तो मिक्स वेजिटेबल उत्तपम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. यह साउथ इंडियन डिश न केवल पेट भरने वाली है बल्कि इसमें ढेर सारे न्यूट्रिशन भी मौजूद होते हैं. उत्तपम को सूजी, दलिया या फिर चावल-उड़द दाल के बैटर से बनाया जा सकता है. ऊपर से इसमें डाली जाने वाली फ्रेश सब्जियां इसे और भी हेल्दी और दिखने में खूबसूरत बना देती हैं. तो चलिए जानते हैं मिक्स वेजिटेबल उत्तपम बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

मिक्स वेजिटेबल उत्तपम बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • दही – आधा कप अच्छे से फेंटा हुआ
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • गाजर – 1 छोटा कद्दूकस किया हुआ
  • प्याज़ – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – आधा कप बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई या ऑप्शनल
  • हरा धनिया – 2 चम्मच कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • ईनो या बेकिंग सोडा – आधा चम्मच फुलाने के लिए
  • तेल – 1 से 2 चम्मच सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Suji Papad Recipe: भूल जाएंगे रेडीमेड पापड़ का स्वाद जब घर पर बनेगा साबूदाना सूजी पापड़, किचन में बना यह स्नैक हर बार चेहरे पर लाएगा मुस्कान

यह भी पढ़ें: Moong Daal Ki Barfi: दिल खोलकर खा सकेंगे मीठा जब घर पर बनेगी मूंग दाल की बर्फी, स्वाद और सेहत दोनों का मिलेगा परफेक्ट डोज

मिक्स वेजिटेबल उत्तपम बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें और इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
  • जब तक बैटर तैयार हो रहा है, तब तक सारी सब्जियां जैसे गाजर, प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च बारीक काट लें.
  • 10 मिनट बाद बैटर में नमक डालें और अगर जरूरत लगे तो थोड़ा और पानी डालकर घोल को पैनकेक जैसा गाढ़ा बना लें. अब इसमें ईनो डालें और अच्छे से मिला लें. जब आप ऐसा करते हैं तो उत्तपम फूला हुआ और स्पॉन्जी बनता है.
  • इसके बाद नॉन-स्टिक तवे को गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं और एक करछी बैटर तवे पर डालें और हल्के हाथ से गोल आकार में फैलाएं.
  • इसके बाद ऊपर से बारीक कटी सब्जियां जैसे कि गाजर, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया छिड़कें.
  • अब इसे थोड़ी देर ढककर मीडियम आंच पर पकाएं और जब यह नीचे से गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का सेंक लें.
  • तैयार उत्तपम को नारियल की चटनी, हरी चटनी या सांभर के साथ गर्मागर्म परोसें और पूरे परिवार के साथ इसका आनंद लें.

यह भी पढ़ें: Sabudana Makhana Snacks: न लगेगी मेहनत और न पड़ेगी ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, व्रत और शाम की चाय के लिए मिनटों में बनाएं साबूदाना मखाना स्नैक्स

Previous article पूर्णिया का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता में शामिल : खेमका
Next article WhatsApp चैनल्स पर जल्द आएगा क्विज फीचर, जानिए यह कैसे बदलेगा यूजर एक्सपीरियंस
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel