[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पंख नहीं, नजर बनाती है ऊंची उड़ान, बाज से सीखें सफलता के ये 5 फॉर्मूले, कभी नहीं होंगे फेल

पंख नहीं, नजर बनाती है ऊंची उड़ान, बाज से सीखें सफलता के ये 5 फॉर्मूले, कभी नहीं होंगे फेल

0
पंख नहीं, नजर बनाती है ऊंची उड़ान, बाज से सीखें सफलता के ये 5 फॉर्मूले, कभी नहीं होंगे फेल
हवा में उड़ान भरते बाज, Pic Credit- Chatgpt

Eagle Lessons: जिंदगी में ऊंची उड़ान भरने की चाह रखने वाले लोग अक्सर मेहनत और साधनों पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक चीज जिसे नजरअंदाज कर दिया जाता है, वह है विजन. प्रकृति में बाज ही ऐसा पक्षी है, जिसकी पहचान उसकी तेज नजर और दूर तक देखने की क्षमता से होती है. यही वजह है कि बाज कम उड़ता है, लेकिन जब उड़ता है तो लक्ष्य तक पहुंचकर ही रुकता है. आज हम इस लेख में जानेंगे कि कैसे हम बाज की तरह विजन बनाना सीख सकते हैं.

लक्ष्य पर टिकी रहती है बाज की नजर

बाज उड़ते समय आसपास के शोर, दूसरे पक्षियों या अनावश्यक हलचल से प्रभावित नहीं होता. उसकी नजर सिर्फ अपने शिकार पर टिकी रहती है. यही गुण इंसान को भी सीखना चाहिए. काम, करियर या जीवन के किसी भी लक्ष्य में जब तक ध्यान भटकता रहेगा, सफलता दूर ही रहेगी.

ऊंचाई से देखने की आदत

बाज हमेशा ऊंचाई से चीजों को देखता है. ऊपर से देखने पर पूरा परिदृश्य साफ नजर आता है. इसी तरह जीवन में छोटी समस्याओं से ऊपर उठकर सोचने की आदत विकसित करनी चाहिए. जब इंसान हालात को व्यापक नजरिये से देखता है, तब समाधान खुद-ब-खुद सामने आने लगते हैं.

Also Read: जानिए वो  5 कारण, जिसके कारण  PCOS बन जाता है रिश्ता टूटने की वजह

भीड़ में नहीं, अकेले उड़ता है बाज

बाज झुंड में उड़ना पसंद नहीं करता. वह अपनी राह खुद चुनता है. इससे हमें यह सीख मिलती है कि हर फैसला भीड़ देखकर नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य और विवेक के आधार पर लेना चाहिए. जीवन में कई बार अकेले लिए गये फैसले ही बड़ी सफलता का कारण बनते हैं.

सही मौके का इंतजार करता है

बाज बिना वजह ऊर्जा बर्बाद नहीं करता है. वह सही समय और सही मौके का इंतजार करता है. हमें उसी तरह धैर्य रखकर जल्दबाजी से बचना चाहिए. नहीं तो निर्णय अधिक प्रभावी होते हैं और नुकसान की संभावना कम रहती है.

तूफान से न डरें

जब मौसम खराब होता है, तब भी बाज हवा के तेज झोंकों का इस्तेमाल ऊंची उड़ान भरने के लिए करता है. हमें भी जीवन में आने वाली कठिनाईयों से न डरके, उस परिस्थियों में आगे बढ़ना चाहिए. क्योंकि जीवन में आने वाली मुश्किलें भी इसी तरह अवसर बन सकती हैं, बशर्ते नजर कमजोर न पड़े. संकट में ही इंसान की सोच और विजन की असली परीक्षा होती है.

Also Read: How to Eat Curd: सर्दियों में दही खाने का सही तरीका क्या है? जानें फायदे, सावधानियां और सही समय

Previous article शिवलिंग पूर्वी चंपारण की सीमा में प्रवेश
Next article लंबित कार्यों को तय सीमा के भीतर करें
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel