[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style दशहरा की शाम में तैयार करें मीठे में कुछ स्पेशल, बनाएं रबड़ी, स्वाद चखने के बाद सब हो जाएंगे आपके फैन

दशहरा की शाम में तैयार करें मीठे में कुछ स्पेशल, बनाएं रबड़ी, स्वाद चखने के बाद सब हो जाएंगे आपके फैन

0
दशहरा की शाम में तैयार करें मीठे में कुछ स्पेशल, बनाएं रबड़ी, स्वाद चखने के बाद सब हो जाएंगे आपके फैन
rabdi recipe ( AI Image)

Dussehra Special Sweet Recipe: पर्व और त्योहार की रौनक घर में बने पकवानों से और बढ़ जाती है. त्योहार के मौके पर अक्सर मीठा बनाया जाता है. आज दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है. इस त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग देखते बनता है. अगर आप भी दशहरे के मौके पर कुछ स्पेशल मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप रबड़ी को बना सकते हैं. दूध से तैयार होने वाली ये मिठाई बहुत स्वादिष्ट होती है और रात के खाने के साथ आप इसे सर्व करें. ये मीठे में और त्योहार को खास बनाने के लिए अच्छा ऑप्शन है. आप त्योहार पर घर आने वाले मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल से रबड़ी बनाने का आसान तरीका. 

रबड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • दूध- 1 लीटर
  • चीनी- स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • केसर- कुछ धागे
  • पिस्ता- 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए 
  • बादाम- 2 बड़े चम्मच कटे हुए

यह भी पढ़ें: Happy Dussehra Wishes In Hindi: जीवन में हमेशा अच्छाई की जीत हो, दशहरा के मौके पर भेजें अपनों को ये शुभकामनाएं

रबड़ी बनाने की विधि

  • रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध को डालें और कम आंच पर दूध को गर्म करें. आप बीच-बीच में दूध को चलाते रहें जिससे दूध जले नहीं.
  • दूध के ऊपर मलाई जमने लगे तो आप मलाई को ऊपर बर्तन के किनारों पर रख दें. दूध को लगातार आपको चलाते रहना है जब तक ये आधा और गाढ़ा न हो जाए.
  • जब दूध गाढ़ा हो जाए तब आप इसमें चीनी को मिक्स कर दें. इसके बाद इलायची पाउडर और केसर को भी मिला दें. अब जो मलाई को आपने ऊपर रखा है उसे भी दूध में मिला दें. दूध को अच्छे से गाढ़ा कर लें. अब तैयार रबड़ी को आप एक बाउल में डालें और इसके ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम को डाल दें. इसे आप कुछ समय में फ्रिज में रख दें और फिर सभी को सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Dussehra Special Recipe Ideas: दशहरा पर घरवालों को करें इंप्रेस, शाम में बनाएं ये स्पेशल रेसिपीज

Previous article Viral Video : सनकी सांड का जोरदार हमला, हवा में उछल गई महिला
Next article Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण-जान्हवी की फिल्म ने सुस्त शुरुआत के बाद भी बनाया रिकॉर्ड, एक-दो नहीं, 16 मूवीज की ओपनिंग को छोड़ा पीछे
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel