[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मिनटों में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर टेस्टी वेज डिश – ड्राई कटहल भुर्जी

मिनटों में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर टेस्टी वेज डिश – ड्राई कटहल भुर्जी

0
मिनटों में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर टेस्टी वेज डिश – ड्राई कटहल भुर्जी
कटहल भुर्जी रेसिपी

Dry Kathal Bhurji Recipe: गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है और अगर आप कुछ मसालेदार और प्रोटीन से भरपूर वेज डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो कटहल भुर्जी की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राइ करें. कटहल को वेजिटेरियन मीट भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी टेक्सचर और स्वाद काफी हद तक नॉनवेज जैसा लगता है.

देसी मसालों और सिंपल स्टेप्स से तैयार ड्राइ कटहल भुर्जी रोटी, पराठा और चावल के साथ बेहद लजीज लगती है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह डिश जल्दी बन जाती है और पार्टी मेन्यू में भी आसानी से शामिल की जा सकती है.

ड्राइ कटहल भुर्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Kathal Or Jackfruit Min
कटहल
  • कच्चा कटहल – 300 ग्राम
  • प्याज – 2 बारीक कटे
  • टमाटर – 2 कटे हुए
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी – ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • जीरा – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

ड्राइ कटहल भुर्जी कैसे बनाएं? (Dry Kathal Bhurji Recipe)

Dry Kathal Bhurji Recipe, Jackfruit Bhurji Recipe
ड्राई कटहल भुर्जी

सबसे पहले कटहल को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. कुकर में नमक और हल्दी डालकर कटहल को 2–3 सीटी तक उबाल लें. ठंडा होने पर इसे हल्का सा मैश या कद्दूकस जैसा तोड़ लें.

अब कढ़ाही में तेल गरम करें और जीरा डालें. जीरा चटकने पर प्याज डालकर सुनहरा भून लें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर पकाएं. इसके बाद टमाटर डालें और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर) मिलाकर मसाला अच्छे से भून लें.

अब उबला और मैश किया कटहल डालें और मध्यम आंच पर 6–8 मिनट तक चलाते हुए भूनें. आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिलाएं.

गरमागरम कटहल भुर्जी रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और मसालेदार स्वाद – नोट करें हैदराबादी खट्टे आलू की रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel