[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style आपके घर में मौजूद इन चीजों की भी होती है एक्सपायरी डेट, ज्यादातर लोग सालों तक करते रहते हैं इस्तेमाल

आपके घर में मौजूद इन चीजों की भी होती है एक्सपायरी डेट, ज्यादातर लोग सालों तक करते रहते हैं इस्तेमाल

0
आपके घर में मौजूद इन चीजों की भी होती है एक्सपायरी डेट, ज्यादातर लोग सालों तक करते रहते हैं इस्तेमाल
घर पर हर दिन इस्तेमाल होने वाले चीजों की एक्सपायरी डेट Ai image

Do You Know: जब भी हम बाजार से कोई भी खाने-पीने की चीजें या फिर दवाइयां खरीदते हैं, तो सबसे पहले उनकी एक्सपायरी डेट चेक करते हैं. लेकिन कई बार कुछ रोजमर्रा की ऐसी चीजें भी होती हैं, जिनका इस्तेमाल हम हर दिन तो करते हैं, लेकिन उनकी एक्सपायरी डेट के बारे में हमें अंदाजा नहीं होता. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन आपके किचन से लेकर बाथरूम तक में कई ऐसी चीजें हैं, जो एक समय के बाद इस्तेमाल करने लायक नहीं रह जातीं. ये चीजें या तो बेकार हो जाती हैं या फिर खराब हो जाती हैं. सबसे गजब की बात यह है कि ज्यादातर लोगों को इन चीजों के बारे में मालूम ही नहीं होता और वे सालों-साल इनका इस्तेमाल करते रहते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको घर में मौजूद ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

किचन में इस्तेमाल होने वाले कुकिंग ऑयल और मसाले

बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि सूखे मसाले और कुकिंग ऑयल कभी भी खराब नहीं होते हैं. लेकिन सच्चाई तो यह है कि पिसे हुए मसाले लगभग 6 महीने से 1 साल के अंदर अपनी खुशबू और स्वाद खोने लगते हैं. इसके बाद इन्हें खाने में डालने का कोई खास फायदा नहीं होता. वहीं, कुकिंग ऑयल की बोतल खुलने के बाद उसे 6 से 8 महीने के अंदर ही इस्तेमाल करके खत्म कर देना चाहिए. ज्यादा पुराना ऑयल आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अलावा, आपकी रसोई में मौजूद प्लास्टिक के डिब्बे भी 1 से 2 साल में बदल देने चाहिए, क्योंकि बार-बार धोने से उनमें मौजूद माइक्रो प्लास्टिक खाने में घुलने लगता है.

ये भी पढ़ें: होटल के बिस्तर पर सिर्फ सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसकी असली वजह

बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले टूथब्रश और तौलिये

हम हर सुबह जिस टूथब्रश का इस्तेमाल अपने दांतों को साफ करने के लिए करते हैं, उसे भी डेंटिस्ट हर 3 महीने में बदलने की सलाह देते हैं. 3 महीने बाद ब्रश के ब्रिसल्स कमजोर और टेढ़े हो जाते हैं, जिससे दांतों की ठीक से सफाई नहीं होती और उनमें बैक्टीरिया इकठ्ठा होने लगते हैं. इसी तरह, नहाने के बाद इस्तेमाल होने वाले तौलिये भी हमेशा नहीं चल सकते. रोजाना इस्तेमाल और मॉइस्चर के कारण तौलिए में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. एक तौलिये को ज्यादा से ज्यादा 1 से 3 साल तक ही इस्तेमाल करना चाहिए और उसे समय-समय पर गर्म पानी में धोना चाहिए.

बेडरूम में इस्तेमाल होने वाले तकिये और गद्दे

क्या आप जानते हैं कि आपके फेवरेट तकिए की भी एक्सपायरी डेट होती है? आपको शायद यह सुनकर अजीब लगे लेकिन एक तकिए को सिर्फ 1 से 2 साल तक ही इस्तेमाल करना चाहिए. इसके बाद वह अपनी शेप खो देता है, जिससे गर्दन और पीठ में दर्द हो सकता है. इसके अलावा पुराने तकिए में हमारे सिर का पसीना और धूल-मिट्टी जमा हो जाती है, जो स्किन इन्फेक्शन का कारण बन सकती है. इसी तरह, जिस गद्दे पर आप सोते हैं, उसे भी 8 से 10 साल के बाद बदल देना चाहिए ताकि आपकी रीढ़ की हड्डी में कोई प्रॉब्लम न आए.

चप्पल और स्लीपर्स की भी होती है एक्सपायरी डेट

घर के अंदर पहनी जाने वाली प्लास्टिक या रबर की चप्पलें हम तब तक नहीं फेंकते, जब तक कि वे टूट न जाएं. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन चप्पलों को हर 6 महीने में बदल देना चाहिए. जब आप इन्हें लगातार पहनते हैं तो इनकी ग्रिप खत्म हो जाती है, जिससे फिसलने का डर रहता है. साथ ही, इनमें पैरों के पसीने की वजह से फंगल इन्फेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया घर बना लेते हैं.

ये भी पढ़ें: मॉल वाले आपके दिमाग से खेलकर करवा लेते हैं ज्यादा शॉपिंग, हर कस्टमर पर अपनाई जाती हैं ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स

Previous article सर्जरी से पहले इस शख्स को जेल भिजवाने की कसम खाएगा अरमान, अभीरा करेगी चौंकाने वाला खुलासा
Next article जहानाबाद में 8 सूत्री मांगों को लेकर सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel