[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Health Tips: शरीर में हो रहे इन बदलावों को न करें नजरअंदाज, सेहत को हो सकता है खतरा

Health Tips: शरीर में हो रहे इन बदलावों को न करें नजरअंदाज, सेहत को हो सकता है खतरा

0
Health Tips: शरीर में हो रहे इन बदलावों को न करें नजरअंदाज, सेहत को हो सकता है खतरा
Lifestyle Tips

Health Tips: हम में से शायद ही कोई ऐसा हो जो कि सेहतमंद न रहना चाहता हो. लेकिन, कई बार ऐसा भी होता है कि कोई बीमारी बिना किसी गंभीर लक्षण के हमारे शरीर में आ जाती ही. आपको लगता है ये महज कुछ सामान्य लक्षण है और समय के साथ आगे चलकर खुद ठीक हो जाएंगे. लेकिन, ऐसा होता नहीं है. यहीं, छोटे-छोटे कुछ लक्षण आगे चलकर कई बड़ी बीमारियों का कारण बन जाती है. आज हम आपको आपके सेहत में होने वाले कुछ ऐसे बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर आपको नजर रखना चाहिए अगर आप चाहते हैं कि आप आगे चलकर किसी भी तरह की गंभीर बीमारी से खुद को बचा कर रख सकते है. तो चलिए इन बदलावों के बारे में जानते है.

बार-बार फीवर आना

अगर आपको नहीं जानते हैं तो बता दें जब भी आपको फीवर आता है तो उसका मतलब होता है कि आपका शरीर किसी तरह के इन्फेक्शन से लड़ाई कर रहा है. अगर आपको एक बार फीवर आता है उसके ठीक कुछ दिन बाद फिर से फीवर आ जाता है तो इसका मतलब होता है कि आपको इन्फेक्शन हो चुका है. अगर आपको बुखार के साथ खांसी और कमजोरी हो तो ऐसे में आपको बिना समय बर्बाद किये डॉक्टर से मिलना चाहिए. कई बार फीवर आने की वजह से टीबी, टाइफाइड या फिर कई तरह के दवाई का इस्तेमाल कारण हो सकती है. अगर आपको तीन दिन से ज्यादा फीवर रहे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह दें.

Also Read: Healthy Diet: स्तनपान कराने वाली महिलाएं डाइट का रखें खास ख्याल, कैल्शियम व आयरनयुक्त आहार जरूरी

Also Read: Summer Health Tips : गर्मियों में प्राकृतिक रूप से ठंडा रहने के लिए करें शीतली प्राणायाम

Also Read: Good Health Tips: कटहल के साथ या तुरंत बाद अगर आप भी करते हैं इन चीजों का सेवन तो हो जाइए सावधान

अचानक से वजन घटना

अगर आपका वजन अचानक से घट जाता है बिना किसी वर्कआउट या फिर एफर्ट्स के तो यह आपके सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसा होना कई बार डायबिटीज, डिप्रेशन, लिवर डैमेज, हाइपरथायराइड और कैंसर का संकेत हो सकता है. अगर 6 से 12 महीने के अंदर आपका वजन 5 प्रतिशत या उससे ज्यादा कम हो जाता है तो ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

रोशनी से परेशानी

अगर आपको अचानक से धुप या फिर चमकीली रोशनी से परेशानी हो रही है तो माइग्रेन के लक्षण हो सकते हैं.

Also Read: Health Tips : खाने की इन चीजों को भूलकर भी न करें फ्रिज में रखने की गलती, वरना होंगे नुकसान

सांस लेने में परेशानी

एक्ससरसाइज, गर्मी और मोटापा की वजह से सांस लेने में परेशानी होना काफी आम बात है लेकिन, अगर इन चीजों के बिना भी सांस लेने में परेशानी हो रही है तो ऐसे में यह हाई बीपी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, लंग्स में ब्लड क्लॉट होना या फिर हार्ट से जुड़ी प्रोब्लम्स की निशानी हो सकती है. अगर आपको बार-बार सांस लेने में परेशानी हो तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, तभी अमल करें.

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article West Bengal News|उदयपुर सिटी कोलकाता एक्सप्रेस में हथियार के साथ युवक को आसनसोल में पकड़ा
Next article Lok Sabha Election 2024: ‘संविधान, अग्निवीर योजना पर न हो बयानबाजी’, EC ने कांग्रेस और BJP को दी नसीहत
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel