[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर की बेजान दीवारों को मिनटों में दें स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक, ट्राई करें ये 5 आसान डेकोरेशन आइडियाज

घर की बेजान दीवारों को मिनटों में दें स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक, ट्राई करें ये 5 आसान डेकोरेशन आइडियाज

0
घर की बेजान दीवारों को मिनटों में दें स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक, ट्राई करें ये 5 आसान डेकोरेशन आइडियाज
घर की दीवारों को खुद से सजाने का सबसे आसान तरीका Ai image

DIY Wall Decoration Ideas: कई बार ऐसा होता है कि हमारा घर पूरी तरह से साफ और व्यवस्थित तो होता है, लेकिन खाली और बेजान दीवारें पूरे घर के लुक को फीका और अनअट्रैक्टिव बना देती हैं. ऐसे में अक्सर हमें समझ ही नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक बेहतरीन गाइड साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत और पैसे खर्च किए अपने घर की दीवारों को नया और पहले से भी ज्यादा अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन DIY आइडियाज को करने के लिए आपको किसी प्रोफेशनल की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप अपनी पसंद के अनुसार अपने घर को खूबसूरती से डेकोरेट भी कर सकेंगे.

फोटो वॉल बनाएं

अगर आपके स्मार्टफोन या फिर एल्बम में ढेर सारी पुरानी और यादगार तस्वीरें हैं, तो उन्हें अब बाहर निकालने का समय आ गया है. आप इनका इस्तेमाल काफी आसानी से अपने घर की दीवारों को सजाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आपको अलग-अलग साइज के फोटो फ्रेम लगाकर एक बेहद ही खूबसूरत फोटो वॉल तैयार कर लेना है. आप अगर चाहें तो फेयरी लाइट्स, क्लिप और रस्सी का इस्तेमाल करके इन फोटोज को और भी ज्यादा क्रिएटिव तरीके से दीवारों पर टांग सकते हैं. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका ज्यादा पर्सनल लगने के साथ ही ज्यादा गर्मजोशी का भी एहसास दिलाएगा. यह आईडिया आपके बेडरूम और लिविंग रूम दोनों में ही काम आ सकता है.

पेपर क्राफ्ट से सजाएं दीवार

आप अगर चाहें तो रंग-बिरंगे पेपर्स, पुराने मैगजीन्स और चार्ट पेपर का इस्तेमाल करके भी अपनी दीवारों को बेहतरीन तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं. बता दें पेपर फ्लावर, बटरफ्लाई, स्टार या हैंगिंग डिजाइन बनाकर जब आप अपने घर की दीवारों पर लगाते हैं तो इससे कमरे का माहौल और भी ज्यादा क्रिएटिव और फ्रेश लगने लग जाता है. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो उनके कमरे में इस तरह की सजावट और भी ज्यादा अच्छी लगने लगती है. अगर आप कम खर्च में घर को कलरफुल और अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं, तो यह सबसे आसान तरीकों में से एक है.

पुराने सामानों का भी करें इस्तेमाल

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन आप घर पर रखी पुरानी चीजों का भी इस्तेमाल अपने घर को सजाने के लिए कर सकते हैं. पुराने लकड़ी के फ्रेम, खाली बोतलें, कांच के जार या न्यूजपेपर से भी आप बेहद ही शानदार वॉल डेकोरेशन तैयार कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो पुरानी कांच की बोतलों को पेंट करके उन्हें वॉल हैंगिंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके घर को एक यूनिक और एलिगेंट लुक मिलेगा.

मिरर और लाइट्स का करें इस्तेमाल

बता दें छोटे-छोटे मिरर और फेयरी लाइट का इस्तेमाल करके भी आप अपने घर की दीवारों की खूबसूरती को कई गुना तक बूस्ट कर सकते हैं. खासतौर पर यह लाइट्स रात के समय आपके घर के माहौल को खूसबूरत और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करती हैं. जब आप अपने कमरे में मिरर लगाते हैं तो वह पहले से ज्यादा बड़ा और चमकदार दिखाई देने लगता है. अगर आपका घर छोटा है या फिर आप एक फ्लैट में रहते हैं, तो दीवारों को सजाने का यह तरीका सबसे बेस्ट साबित हो सकता है.

DIY वॉल शेल्फ भी हैं शानदार ऑप्शन

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन लकड़ी के छोटे-छोटे शेल्फ लगाकर भी आप अपने घर की दीवारों को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना सकते हैं. इन शेल्व्स का इस्तेमाल आप किताबें, छोटे पौधे, कैंडल्स या फिर डेकोरेटिव आइटम्स रखने के लिए कर सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर की दीवारें खाली नहीं लगती हैं और साथ ही कमरा भी ज्यादा व्यवस्थित दिखाई देने लगता है. अगर आप अपने कमरे को कम खर्च में मॉडर्न और क्लासी लुक देना चाहते हैं, तो यह सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक है.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

Previous article प्रारंभिक विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण थीम पर संगोष्ठी कल
Next article Sheohar News: पटना से आ रही बस अनियंत्रित होकर सुंदरपुर पुल के पास 10 फीट नीचे गड्ढे में पलटी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel