[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style 50 रुपये से कम में घर पर बनाएं 3 नेचुरल लिप बाम, फटे और रूखे होंठ फिर से बन जाएंगे सॉफ्ट और हेल्दी

50 रुपये से कम में घर पर बनाएं 3 नेचुरल लिप बाम, फटे और रूखे होंठ फिर से बन जाएंगे सॉफ्ट और हेल्दी

0
50 रुपये से कम में घर पर बनाएं 3 नेचुरल लिप बाम, फटे और रूखे होंठ फिर से बन जाएंगे सॉफ्ट और हेल्दी
घर पर लिप बाम बनाने का तरीका AI image

DIY Lip Balm: जब होंठ किसी भी कारण से फट जाते हैं तो ये सिर्फ देखने में ही खराब नहीं लगते हैं, कई बार फटे हुए होंठों से खून भी निकलता है और दर्द भी होता है. अक्सर अपने होंठों का ख्याल रखने के लिए हम बाजार में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं. ये लिप बाम थोड़ी देर के लिए हमें राहत तो पहुंचा देते हैं, लेकिन कई बार इनकी कीमत ज्यादा होती है और इनमें ढेर सारे केमिकल्स भी डाले जाते हैं. अगर आप एक ऐसे लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहते हैं जिसकी कीमत भी कम हो और वह पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बनी हुई हो, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको 3 अलग-अलग तरह के लिप बाम घर पर ही तैयार करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं. घर पर बने इन लिप बाम की सबसे अच्छी बात है कि इन्हें तैयार करने में 50 रुपये से भी कम का खर्च आता है. तो चलिए जानते हैं घर पर ही लिप बाम बनाने का सबसे आसान तरीका.

Homemade Lipbalm
50 रुपये से कम में घर पर बनाएं 3 नेचुरल लिप बाम, फटे और रूखे होंठ फिर से बन जाएंगे सॉफ्ट और हेल्दी 3

चिया सीड्स और नारियल तेल से बना लिप बाम

चिया सीड्स और नारियल के तेल से बना यह लिप बाम उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके होंठ बहुत ज्यादा ड्राई रहते हैं. नारियल का तेल होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करने का काम करता है. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच नारियल का तेल और आधा चम्मच चिया सीड्स का पाउडर. इस होममेड लिप बाम को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में नारियल तेल को हल्का सा गुनगुना कर लें. अब इसमें चिया सीड्स का पाउडर डालें और अच्छी तरह से इन दोनों ही चीजों को मिला लें. अब इस मिश्रण को 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि चिया सीड्स नारियल के तेल को अच्छी तरह से एब्जॉर्ब कर ले. इसके बाद इसे एक छोटी डिब्बी या कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें. आधे घंटे में आपका बेहतरीन मॉइस्चराइजिंग लिप बाम तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: दादी-नानी के ये 5 घरेलू नुस्खे आज भी बनाते हैं बालों को लंबा, घना और शाइनी, महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ अपनाएं ये देसी उपाय

चुकंदर से बनाएं नेचुरल पिंकिश लिप बाम

अगर आप अपने होंठों को एक खूबसूरत और नेचुरल पिंक रंग देना चाहते हैं, तो चुकंदर यानी कि बीटरूट से बेहतर आपके लिए और कुछ भी नहीं है. इसके लिए आपको बाजार से कोई केमिकल वाला रंग खरीदने की जरूरत नहीं है. इस लिप बाम को तैयार करने के लिए आपको चाहिए बस एक छोटा टुकड़ा चुकंदर और एक चम्मच वैसलीन या फिर पेट्रोलियम जेली. लिप बाम को बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस कर लें और एक कॉटन के कपड़े की मदद से उसका रस निचोड़ लें. अब एक चम्मच वैसलीन को डबल बॉयलर की मदद से यानी एक बड़े बर्तन में गर्म पानी रखकर उसके ऊपर छोटी कटोरी रखकर पिघला लें. जब वैसलीन अच्छी तरह से पिघल जाए, तो उसमें आधा चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं. इसे तब तक चलाते रहें जब तक दोनों ही चीजें एक जान न हो जाएं. अब इसे कंटेनर में पलटें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब आप इसे फ्रिज से निकालेंगे तो आपका होममेड टिंटेड लिप बाम तैयार हो चुका होगा.

शहद और मलाई का हीलिंग लिप बाम

अगर आपके होंठ फट गए हैं और उनमें दर्द या पपड़ी जमने की प्रॉब्लम हो रही है, तो शहद और मलाई से बना यह हीलिंग लिप बाम आपके लिए मैजिक की तरह काम करेगा. अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें, शहद में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होते हैं और मलाई होंठों को बटर जैसा सॉफ्ट बनाने में मदद करती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच फ्रेश मलाई ले लें. इसके बाद एक छोटी कटोरी में इन दोनों को तब तक फेंटें जब तक कि यह एक स्मूद क्रीम जैसा न बन जाए. इस बात का ख्याल रखें कि इसमें मलाई का इस्तेमाल हुआ है, इसलिए इसे आप लंबे समय तक बाहर खुले में नहीं रख सकते. इसे हमेशा फ्रिज में ही स्टोर करें और एक हफ्ते के अंदर ही इसका इस्तेमाल करके खत्म कर दें. इसे हर रात सोने से पहले अपने होठों पर लगाएं और अगली सुबह बेहद ही सॉफ्ट और ग्लॉसी होंठ पाएं.

ये भी पढ़ें: क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू

Previous article गांवों में रोजगार बढ़ाने की नई तैयारी,मधेपुरा के पुरैनी में VB-G RAM G योजना पर हुआ बड़ा मंथन
Next article इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं… इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ का पहला टीजर देख फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel