[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? केमिकल हेयर कलर्स नहीं, घर पर बनी ये 5 हर्बल डाई आएंगी आपके काम

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? केमिकल हेयर कलर्स नहीं, घर पर बनी ये 5 हर्बल डाई आएंगी आपके काम

0
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? केमिकल हेयर कलर्स नहीं, घर पर बनी ये 5 हर्बल डाई आएंगी आपके काम
सफेद बालों को नैचुरली काला कैसे करें? AI image

DIY Herbal Hair Dye: आज के समय में काफी कम उम्र में ही बालों का सफेद हो जाना एक बेहद ही कॉमन प्रॉब्लम है. बिजी लाइफस्टाइल, गलत डाइट लेना और लगातार बढ़ते हुए पॉल्यूशन की वजह से भी ज्यादातर लोग इस प्रॉब्लम से आज के समय में जूझ रहे हैं. जब हमारे बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं, तो उन्हें दोबारा काला करने के लिए अक्सर हम बाजार में मिलने वाले हेयर कलर्स का इस्तेमाल करते हैं. ये प्रोडक्ट्स हमारे बालों को इंस्टैंटली काला तो कर देते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार हमारे बालों को ड्राई, डल और कमजोर भी बना देते हैं. अगर आपके बाल समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं, लेकिन आप इन्हें केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके नहीं, बल्कि नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको घर पर ही हर्बल हेयर डाई बनाने का सबसे आसान और कारगर तरीका बताने जा रहे हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

Herbal Hair Dye Benefits
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? केमिकल हेयर कलर्स नहीं, घर पर बनी ये 5 हर्बल डाई आएंगी आपके काम 3

मेहंदी और इंडिगो का मैजिकल कॉम्बिनेशन

अगर आप अपने सफेद बालों को डीप ब्लैक रंग देना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको मेहंदी और इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इसका इस्तेमाल पुराने समय से किया जाता रहा है और यह एक बेहद ही भरोसेमंद उपाय है. इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले लोहे की एक कड़ाही में मेहंदी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें. अब अगले दिन इसे अपने बालों पर करीब दो घंटे के लिए लगाएं और फिर सादे पानी से धो लें. इसके बाद, इंडिगो पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और बिना देरी किये अपने बालों पर अच्छी तरह से लगा लें. अब आपको इसे भी दो घंटों के लिए ऐसे ही सूखने के लिए छोड़ देना है और फिर बाद में नॉर्मल पानी से ही अच्छी तरह से धो लेना है. यह तरीका आपके सफेद बालों को एकदम नेचुरल और डार्क काला रंग देने का काम करता है.

ये भी पढ़ें: दादी-नानी के ये 5 घरेलू नुस्खे आज भी बनाते हैं बालों को लंबा, घना और शाइनी, महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ अपनाएं ये देसी उपाय

आंवले और लोहे की कड़ाही का कमाल

आंवला आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम तो बिल्कुल भी नहीं है. इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके बालों की जड़ों को मजबूत तो बनाते ही हैं, बल्कि साथ ही ये आपके सफेद बालों को काला बनाने में भी मदद करते हैं. इस नेचुरल हेयर डाई को बनाने के लिए सबसे पहले आंवला पाउडर को लोहे की कड़ाही में तब तक भूनें जब तक वह काले रंग का न हो जाए. इसके बाद इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और रातभर के लिए लोहे की कड़ाही में ही छोड़ दें. लोहे के एलिमेंट्स आंवले के साथ मिलकर बालों को डीप काला रंग देने का काम करेंगे. अगली सुबह इस हेयर डाई को अपने बालों में लगाएं और एक घंटे बाद धो लें.

ब्लैक टी और कॉफी के पानी का इस्तेमाल

अगर आपके बाल हल्के सफेद या फिर समय से पहले ही ब्राउन होने लगे हैं, तो काली चाय यानी कि ब्लैक टी और कॉफी का यह सिंपल सा नुस्खा आपके लिए बेस्ट है. इस नेचुरल हेयर डाई को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी लें. अब इसमें दो चम्मच चाय पत्ती और एक चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह उबाल लें. जब बर्तन में पानी आधा रह जाए, तो इसे अच्छे से छानकर ठंडा कर लें. अब इस पानी से अपने बालों को धोएं और करीब एक घंटे के लिए वैसे ही छोड़ दें. इसके बाद साफ पानी से अपने सिर और बालों को अच्छी तरह से धो लें. यह नुस्खा बालों को एक खूबसूरत नेचुरल डार्क शेड देने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: क्या महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे आपके बालों का झड़ना? घर पर मौजूद 5 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर फॉल कंट्रोल शैंपू

कढ़ी पत्ता और नारियल तेल का नरिशमेंट

कढ़ी पत्ता सिर्फ खाने के स्वाद को ही बढ़ाने का काम नहीं करता है, बल्कि इसे आपके बालों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपको बालों के नेचुरल मेलेनिन को बनाए रखने में मदद करते हैं. इस हर्बल फेयर डाई को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी नारियल तेल में मुट्ठी भर कढ़ी पत्ते डालकर तब तक गर्म करें जब तक कि पत्तियां काली न हो जाएं. जब यह तेल अच्छी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसे छानकर एक कांच की शीशी में स्टोर कर लें. हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल से अपने बालों और स्कैल्प की मसाज करें. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगेंगे और उनका झड़ना भी बंद हो जाएगा.

भृंगराज और शिकाकाई का हर्बल हेयर पैक

भृंगराज को केशराज के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये आपके बालों को दोबारा काला करने की सबसे अचूक जड़ी-बूटी है. इस हर्बल हेयर पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले भृंगराज पाउडर और शिकाकाई पाउडर को बराबर मात्रा में लेकर पानी की मदद से एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस हर्बल पैक को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं. करीबन 45 मिनट तक सूखने देने के बाद बालों को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें. यह डाई बालों को काला करने के साथ-साथ उन्हें घना, शाइनी और सिल्की भी बनाती है.

ये भी पढ़ें: महंगे हेयर सीरम पर क्यों करें पैसे बर्बाद? घर में रखी 4 चीजों से बनाएं केमिकल-फ्री सीरम, पहले ही इस्तेमाल में दिखेगा फर्क

Previous article फंड विवाद में तृणमूल कांग्रेस के ममता गुट को हाईकोर्ट में झटका, त्वरित सुनवाई की मांग खारिज
Next article खरीदना है नया स्मार्टफोन? जुलाई में लॉन्च होंगे कई तगड़े मॉडल्स
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel