[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style दही और खीरे का यह फेस पैक मिनटों में लौटाएगा खोया हुआ निखार, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

दही और खीरे का यह फेस पैक मिनटों में लौटाएगा खोया हुआ निखार, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

0
दही और खीरे का यह फेस पैक मिनटों में लौटाएगा खोया हुआ निखार, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
दही और खीरे का फेस पैक कैसे बनाएं Ai image

DIY Face Pack: गर्मियों के इन दिनों में तेज धूप, हर समय शरीर और चेहरे से बहता हुआ पसीना, और धूल-मिट्टी की वजह से हमारा चेहरा अक्सर बेजान और थका हुआ दिखने लगता है. ऐसी स्थिति में कई बार स्किन में जलन, रेडनेस और टैनिंग जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं. जब ऐसा होता है, तो हम अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेने लगते हैं. ये प्रोडक्ट्स कभी-कभी असर दिखाते हैं, लेकिन कई बार उल्टा नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा इनमें काफी पैसे खर्च होते हैं और समय की भी बर्बादी होती है. अगर आप बिना इन महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स के भी अपनी स्किन को ठंडक और मॉइस्चर देना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको एक ऐसे घर पर बने फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके चेहरे को नैचुरली ठंडक और मॉइस्चर देने में मदद करेगा.

दही और खीरे का करें इस्तेमाल

दही और खीरा दोनों ही चीजें आपकी स्किन को नैचुरली ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं. दही में लैक्टिक एसिड होता है जो आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने में काफी मदद कर सकता है. वहीं, खीरे में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. यह आपको स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और साथ ही आपको सनबर्न से भी आराम दिलाता है. इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल जब आप चेहरे पर करते हैं तो आपकी स्किन पहले से काफी ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग लगने लगती है.

ये भी पढ़ें: काम के चक्कर में रहती हैं दिनभर घर से बाहर? ये 5 ब्यूटी हैक्स आपको रखेंगे हर समय फ्रेश और ग्लोइंग

फेस पैक बनाने का आसान तरीका

दही और खीरे से बने इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों को जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको एक छोटे से बाउल में 2 चम्मच फ्रेश दही ले लेना है और फिर इसमें आधा खीरा कद्दूकस करके इसमें मिक्स कर दें. आप अगर चाहें तो इसमें 1 चम्मच शहद भी मिक्स कर सकते हैं. जब आप ऐसा करेंगे तो आपकी स्किन को एक्स्ट्रा मॉइस्चर मिलेगा. इन सभी चीजों मो अच्छे से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.

फेस पैक को लगाने का सही तरीका

खीरे और दही से बने इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ जरूर कर लें. जब आप चेहरे को धो लेंगे तो आपके चेहरे से धूल और गंदगी अच्छे से साफ हो जाएगी. अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें. इसे 20 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें. जब चेहरे पर लगा यह फेस पैक सूख जाए तो इसे ठंडे पानी और हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लेना चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका चेहरा साफ और ठंडा महसूस होने लग जाता है. इस फेस का इस्तेमाल आपको हफ्ते में 2 से 3 बार अपने चेहरे पर करना है.

फेस पैक से मिलने वाले फायदे

जब आप इस फेस पैक का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो आपकी स्किन को ठंडक मिलती है और साथ ही सनटैन की प्रॉब्लम से भी छुटकारा मिलता है. अगर आप एक ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं और साथ ही पिंपल्स और ऑयली स्किन से भी छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको इस नैचुरल फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश

Previous article Bettiah: शिक्षिका ने मौसा पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी गिरफ्तार
Next article तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लाखों की संपत्ति का नुकसान
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel