[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बेकार पड़ी बैंगल्स से बनाएं शानदार होम डेकोर, देखने वाले भी हो जाएंगे हैरान

बेकार पड़ी बैंगल्स से बनाएं शानदार होम डेकोर, देखने वाले भी हो जाएंगे हैरान

0
बेकार पड़ी बैंगल्स से बनाएं शानदार होम डेकोर, देखने वाले भी हो जाएंगे हैरान
DIY चूड़ियों के आइडिया (IMage: AI Generated)

DIY Bangle Ideas: बैंगल्स केवल हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं होते, बल्कि इन्हें क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करके कई सुंदर और उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं. DIY बैंगल क्राफ्ट एक ऐसा तरीका है जिसमें पुराने या सस्ते बैंगल्स को रीसायकल (बची हुई चीजों को उपयोग में लाना)करके होम डेकोर, ज्वेलरी, नैपकिन रिंग्स, प्लांटर होल्डर और वॉल आर्ट जैसी खूबसूरत आइटम्स तैयार की जा सकती हैं. यह न सिर्फ हाथों की कला को निखारता है, बल्कि बजट फ्रेंडली और पर्यावरण के लिए भी बेहतर  होता है. बच्चों और बड़ों दोनों के लिए यह क्रिएटिविटी बढ़ाने वाला एक मजेदार और फायदेमंद हौबी है.

1. बैंगल होम डेकोर रिंग्स

कई बैंगल्स को जोड़कर वॉल हैंगिंग, फोटो फ्रेम डेकोर या लैंप शेड तैयार कर सकते हैं. रंग-बिरंगे बैंगल्स से कमरे में लाइफ और रंग भर सकते हैं. इसे लगाने से आपको कमरे में कम खर्च में सजावट के लिए बढ़िया चीज मिल जाएगी. 

Bangle Home Decor Rings
कंगन से अंगूठी के आकार की सजावट (image: ai generated)

2. बैंगल प्लांटर होल्डर

आप 3–4 बैंगल्स को आपस में जोड़कर छोटे प्लांट्स के लिए स्टैंड बना सकते हैं. मिनी पौधों या एयर प्लांट्स के लिए परफेक्ट. जो पौधे कमरे में रखी जा सकती है, उनके लिए ये स्टैंड काफी मददगार हो सकता है.  

Plant Holder
प्लांट होल्डर (image: ai generated)

3. बैंगल कॉस्ट्यूम ज्वेलरी

बैंगल्स को जोड़कर नेकलेस, इयररिंग्स या अंगूठी के लिए बेस तैयार किया जा सकता है. बच्चों और पार्टी ड्रेसेस के लिए अच्छा ऑप्शन. अगर आपका बच्चा कहीं स्कूल के किसी फंक्शन में फैन्सी ड्रेस में भाग ले रहा है तो उसके लिए ये ज्वेलरी ऑप्शन बहुत अच्छा होता है. 

Costume Bangles
बैंगल कॉस्ट्यूम ज्वेलरी (image: ai generated)

4. बैंगल नैपकिन रिंग्स

बैंगल्स को डेकोरेटिव पेपर या रिबन से सजाकर नैपकिन होल्डर में बदल सकते हैं. पार्टी और डिनर टेबल के लिए सुंदर. कई बार मेहमानों के आने पर उनको नैपकिन हाथ में देने खराब लगता है. ऐसे में आप इस रिंग को टेबल में रखेंगे तो खूबसूरती और बढ़ेगी. 

Napkin Bangles Holder
बैंगल नैपकिन रिंग्स (image: ai generated)

5. बैंगल वॉल आर्ट

बैंगल्स को अलग-अलग साइज और कलर में दीवार पर सजाया जा सकता है. एक क्रिएटिव गैलरी वॉल बनाने का आसान तरीका. इस तरह से सजाने के बाद ये आपके गहर का वो कोना बन सकता है, जो लोगों के फोटो के लिए परफेक्ट वॉल होगा. 

Bangles Wall Art
बैंगल वॉल आर्ट (image: ai generated)

यह भी पढ़ें: कचरे को बनाएं खूबसूरत चीजें, प्लास्टिक बोतलों का ऐसे करें स्मार्ट इस्तेमाल

यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel