[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style महंगे सीरम को कहें अलविदा, संतरे के छिलकों से घर पर ही मिनटों में बनाएं एंटी-एजिंग सीरम

महंगे सीरम को कहें अलविदा, संतरे के छिलकों से घर पर ही मिनटों में बनाएं एंटी-एजिंग सीरम

0
महंगे सीरम को कहें अलविदा, संतरे के छिलकों से घर पर ही मिनटों में बनाएं एंटी-एजिंग सीरम
संतरे के छिलकों से बना एंटी-एजिंग सीरम Ai image

DIY Anti Aging Serum: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी स्किन बढ़ती उम्र में भी यंग और ग्लोइंग बनी रहे. इसके लिए अक्सर हम महंगे प्रोडक्ट्स या फिर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. ये सभी चीजें तो ठीक हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से आप अपने घर पर ही मिनटों में एक एंटी एजिंग सीरम बना सकते हैं. जी हां, आज हम जिस खास चीज के बारे में आपको बता रहे हैं, वह कुछ और नहीं बल्कि संतरे का छिलका है. अक्सर हम संतरे को खाने के बाद उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन Vitamin-C से लोडेड यह चीज हमारी स्किन के लिए किसी वरदान से कम तो बिलकुल भी नहीं है. तो चलिए जानते हैं घर पर एंटी-एजिंग सीरम बनाने का आसान तरीका.

संतरे के छिलके क्यों हैं खास?

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन संतरे के छिलकों में भरपूर मात्रा में Vitamin-C, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. जब आप इसका इस्तेमाल अपनी स्किन पर करते हैं, तो वह टाइट बनती है, रिंकल्स कम होते हैं और साथ ही आपकी स्किन नैचुरली ग्लोइंग भी बनती है. जब आप इस सीरम का इस्तेमाल रेगुलर करने लगेंगे तो आपकी स्किन यंग और हेल्दी भी दिखने लगेगी.

यह भी पढ़ें: वैक्सिंग के दर्द को कहें हमेशा के लिए गुडबाय! इन 4 नुस्खों से मिनटों में हटाएं अनचाहे बाल

एंटी-एजिंग सीरम बनाने के लिए चीजें

अगर आप घर पर एंटी-एजिंग सीरम बनाने की सोच रहे हैं, तो आपको नीचे बताई गयी चीजों की जरूरत पड़ेगी.

  • 2-3 संतरे के छिलके
  • 2 चम्मच गुलाब जल
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 विटामिन E कैप्सूल

एंटी-एजिंग सीरम बनाने का तरीका

घर पर एंटी-एजिंग सीरम बनाने के लिए सबसे पहले संतरे की छिलकों को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें. जब यह पूरी तरह से सूख जाए और कड़क लगने लगे, तो इन्हें एक मिक्सर में डालकर पीस लें. कुछ ही देर बाद आपको छिलकों का पाउडर मिलेगा. अब आपको इस पाउडर में गुलाब जल, एलोवेरा जेल और विटामिन-ई ऑयल मिक्स करते एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है. एंटी-एजिंग सीरम इस्तेमाल के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: धूप में बिताते हैं पूरा दिन? ये आसान रुटीन आपके चेहरे को रखेगा फ्रेश और हाइड्रेटेड

कैसे करें सीरम का इस्तेमाल?

इस सीरम का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसका इस्तेमाल आपको रात के समय करना है. रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें. इसके बाद होममेड सीरम की कुछ बूंदों को अपने हाथों में लेकर चेहरे पर मसाज करना शुरू करें. इस सीरम को रातभर चेहरे पर लगा हुआ रहने दें और अगली सुबह गुनगुने पानी से धो लें. जब आप इसका इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा.

क्या हैं इस सीरम के फायदे?

इस सीरम के अगर सबसे बड़े फायदे की बात करें, तो यह पूरी तरह से नेचुरल है और इसमें आपको कोई भी केमिकल देखने को नहीं मिलेगा. रेगुलर इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर मौजूद रिंकल्स कम होते हैं, दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है और साथ ही आपकी स्किन नैचुरली ग्लोइंग भी बनती है. यह आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेशन देने का भी काम करता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि, इसका इस्तेमाल करने से पहले एक छोटा सा पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर आपको जलन महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 15 मिनट में पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन, घर पर मौजूद इन चीजों से बनाएं मैजिकल फेस पैक

Previous article फ्लिपकार्ट या अमेजन नहीं, सस्ते में यहां मिल रहा बड़ी स्क्रीन वाला iPhone 16 Plus
Next article Dacoit में Mrunal Thakur ने किया इम्प्रेस? अब OTT पर देखें उनकी बेस्ट फिल्में
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel