[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Diwali Vastu Tips: जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और दूर होगी गरीबी, दिवाली के दिन इन बातों का रखें ख्याल

Diwali Vastu Tips: जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और दूर होगी गरीबी, दिवाली के दिन इन बातों का रखें ख्याल

0
Diwali Vastu Tips: जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और दूर होगी गरीबी, दिवाली के दिन इन बातों का रखें ख्याल

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया ह. कहा जाता है किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. अगर आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन करते हैं तो ऐसे में आपको एक सुखी और समृद्ध जीवन जीने के मौका मिल सकता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित हो सकती है जो चाहते हैं कि उनके जीवन से गरीबी का साया हटे और उन्हें एक सुखी और सम्पन्न जीवन जीने का मौका मिले. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें दिवाली के दौरान फॉलो कर आप गरीबी को दूर करने के साथ ही एक सुखी और समृद्ध जीवन भी जी सकते हैं.

घर से बाहर निकालें कचरा

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख समृद्धि का वास हो तो ऐसे में आपको अपने घर से हर तरह के कूड़े और कचरे को बाहर निकाल देना चाहिए. बता दें मां लक्ष्मी को साफ-सफाई काफी ज्यादा पसंद होता है और यहीं कारण है कि अगर आप मां लक्ष्मी को अपने घर बुलाना चाहते हैं तो दिवाली से पहले आपको अपने घर की सफाई जरूर करनी चाहिए.

Also Read: Diwali 2024: दिवाली पर घर के दरवाजे पर लगाएं ये चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Also Read: Diwali Vastu Tips: अगर घर पर हैं ये चीजें तो कभी दरवाजे पर नहीं आएंगी मां लक्ष्मी, दिवाली से पहले पाएं छुटकारा

बंदनवार लगाना फायदेमंद

दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार लगाना काफी ज्यादा फायदेमंद बताया गया है. खासकर तब जब वह बंदनवार आम के पेड़ के पत्तों का हो तो. मान्यताओं के अनुसार जब आप घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का बंदनवार लगाते हैं तो ऐसे में सभी देवी देवता आपके घर की तरफ खिंचे चले आते हैं. आप अगर चाहें तो अपने घर के मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ या फिर स्वास्तिक का भी निशान बना सकते हैं.

रंगोली बनाना न भूलें

अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने घर के अंदर और बाहर रंगोली जरूर बनानी चाहिए. अगर आप घर पर रंगोली बनवाते हैं तो ऐसे में मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होकर आपके घर आती है.

Also Read: Vastu Tips: जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की कमी, इस दिवाली आजमाएं वास्तु शास्त्र में बताये गए ये उपाय

सेंधा नमक का इस्तेमाल

अगर आपको लगता है कि आपके घर पर निगेटिव एनर्जी का प्रभाव है तो ऐसे में आपको अपने घर को सेंधा नमक के पानी से पोछा लगाना चाहिए. ऐसा करने से किसी भी तरह की निगेटिव एनर्जी आपके घर से बाहर चली जाती है और आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है.

मिट्टी का दीपक

अगर आप सुख समृद्धि के साथ ही गरीबी को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको दिवाली के दौरान अपने घर पर मिट्टी के दीये जलाने चाहिए. इसे काफी शुभ माना जाता है और इससे सभी तरह के वास्तु दोष भी खत्म होते हैं. अगर आपके घर और जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या है तो यह भी दूर हो सकती है.

Also Read: Vastu Tips: अगर घर पर दिख जाएं ये पक्षी तो खुद को समझें खुश किस्मत, जल्द शुरू होगा अच्छा समय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Jharkhand Election: चाईबासा में नाराज कार्यकर्ताओं से मिले हिमंता विश्वा सरमा, इस वजह से लोगों ने जतायी थी आपत्ति
Next article BGT2024-25: 10 साल से भारत से हार रही कंगारू टीम, कमिंस बोले अबकी बार हम जरूर जीतेंगे
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel