[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Diwali Makeup Guide: इस दिवाली पाएं ऐसा रौशनी जैसा ग्लो कि हर कोई पूछे – सीक्रेट

Diwali Makeup Guide: इस दिवाली पाएं ऐसा रौशनी जैसा ग्लो कि हर कोई पूछे – सीक्रेट

0
Diwali Makeup Guide: इस दिवाली पाएं ऐसा रौशनी जैसा ग्लो कि हर कोई पूछे – सीक्रेट
Diwali Makeup Guide

Diwali Makeup Guide: दिवाली रौशनी, रंगों और नई शुरुआतों का त्योहार है. जब हर चीज चमक रही हो – घर, दीपक, आसमान, तो आपका चेहरा भी कुछ कम क्यों हो? इस खास मौके पर हम लाए हैं एक मेकअप गाइड, जो आपको देगा ऐसा ग्लो, जैसे खुद दीयों ने आपकी त्वचा को छू लिया हो. अगर आप भी सोच रही हैं कि अपने मेकअप में ऐसा क्या नया करें जिससे चेहरा दिवाली की रौशनी जैसा ग्लो करे, तो यह गाइड आपके लिए है.

स्किन केयर से शुरुआत क्यों जरूरी है?

दिवाली मेकअप की शुरुआत स्किन केयर से होनी चाहिए. चेहरे को अच्छे से क्लींज करें, फिर टोनर और मॉइश्चराइजर लगाएं. इससे मेकअप स्किन पर स्मूद दिखेगा और देर तक टिका रहेगा. ग्लोइंग लुक के लिए सीरम लगाना भी फायदेमंद है.

क्या प्राइमर लगाना जरूरी है?

प्राइमर मेकअप का बेस होता है जो आपके पोर्स को स्मूद करता है. यह आपके मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है. दिवाली की भागदौड़ में यह जरूरी है कि आपका मेकअप जल्दी न उतरे. इसलिए प्राइमर को स्किप बिल्कुल न करें.

दिवाली के लिए कौन सा फाउंडेशन सबसे अच्छा रहेगा?

दिवाली के लिए भारी बेस की बजाय हल्का लेकिन ग्लोइंग फाउंडेशन बेहतर रहेगा. डीवी (Dewy) फिनिश वाले फाउंडेशन से स्किन में नेचुरल चमक आएगी. इसे ब्यूटी ब्लेंडर या ब्रश से अच्छे से ब्लेंड करें. सही शेड चुनना बेहद जरूरी है.

थकान के निशान छिपाने के लिए क्या करें?

अगर डार्क सर्कल्स या चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो कंसीलर लगाएं. यह आपकी स्किन को एकसमान बनाता है और फ्रेश लुक देता है. नाक के पास, आंखों के नीचे और होंठों के किनारों पर लगाएं. इसे अच्छे से सेट करना न भूलें.

हाईलाइटर से ग्लो कैसे पाएं?

हाइलाइटर आपके मेकअप को दिवाली स्पेशल बनाता है. इसे चीकबोन्स, नाक की ब्रिज, आईब्रोज बोन और कपिड्स बो पर लगाएं. यह आपको एक इंस्टेंट ग्लो देगा जो लाइट में और भी खिलकर सामने आएगा. इसके लिए आप क्रीमी या पाउडर, कोई भी चुन सकता हैं.

आई मेकअप में क्या एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं?

दिवाली पर आंखों को खास टच दें. गोल्डन, कॉपर या वाइन शेड्स से आईशैडो लगाएं. आप चाहे तो हल्का स्मोकी लुक भी ट्राय कर सकती हैं. मस्कारा और काजल से आंखों को और भी डिफाइन करें.

ब्रो को कैसे परफेक्ट बनाएं?

आईब्रो का सही शेप चेहरा और लुक दोनों को निखारता है. ब्राउन या डार्क ग्रे ब्रो पेंसिल से खाली जगहें भरें. जरूरत हो तो ब्रो जेल से उन्हें सेट करें. इससे फेस का पूरा स्ट्रक्चर शार्प दिखेगा.

ब्लश लगाने का सही तरीका क्या है?

पिंक, पीच या रोज शेड्स में ब्लश लगाएं जो आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो. इसे गालों पर हल्के हाथों से लगाएं और ऊपर की ओर ब्लेंड करें. इससे चेहरे पर नेचुरल ब्लशिंग इफेक्ट आएगा. इसे बहुत ज्यादा ना लगाएं, ताकि मेकअप सॉफ्ट दिखे.

लिपस्टिक से स्टेटमेंट कैसे बनाएं?

दिवाली जैसे फेस्टिव मौके पर ब्राइट और बोल्ड लिपस्टिक परफेक्ट होती है. रेड, मरून या डीप पिंक जैसे शेड्स चेहरे को इनहेंस करते हैं. पहले लिप लाइनर लगाएं फिर लिपस्टिक भरें ताकि शेप अच्छा आए. चाहें तो ऊपर से थोड़ा ग्लॉस भी लगा सकती हैं.

मेकअप सेटिंग क्यों जरूरी है?

मेकअप करने के बाद उसे सेट करना ज़रूरी है ताकि वह देर तक टिका रहे. एक अच्छे सेटिंग स्प्रे से पूरा चेहरा स्प्रे करें. इससे मेकअप स्मज नहीं होगा और स्किन फ्रेश दिखेगी. खासकर अगर आप देर तक बाहर रहेंगी, तो ये स्टेप जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Diwali Outfit Ideas For Women: इस दिवाली पहनें स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट, सबकी नजरें रहेंगी बस आप पर

ये भी पढ़ें: Pre-Diwali Glow Guide: दिवाली से पहले अपनाएं ये आसान स्किनकेयर स्टेप्स, जो देंगे चेहरे को इंस्टेंट ब्राइटनेस और नेचुरल फेस्टिव ग्लो

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel