[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Dirty Pillowcase Effects: तकिये का गंदा कवर कैसे आपके चेहरे को पहुंचा रहा नुकसान? जान लें इससे पहले हो जाए देर

Dirty Pillowcase Effects: तकिये का गंदा कवर कैसे आपके चेहरे को पहुंचा रहा नुकसान? जान लें इससे पहले हो जाए देर

0
Dirty Pillowcase Effects: तकिये का गंदा कवर कैसे आपके चेहरे को पहुंचा रहा नुकसान? जान लें इससे पहले हो जाए देर
तकिये के गंदे कवर से क्या होता है?

Dirty Pillowcase Effects: हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन हमेशा खूबसूरत, हेल्दी और फ्लॉलेस बनी रहे. इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए हम तरह-तरह के तरीके और प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. अक्सर हम अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सबकुछ करते हैं, लेकिन कुछ छोटी सी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिन पर खास ध्यान देना जरूरी होता है. ऐसी ही एक चीज है तकिये का कवर. अक्सर देखा गया है कि हम एक ही तकिये के कवर का इस्तेमाल लंबे समय तक करते रहते हैं, बिना उसे बदले. डेली की बात करें तो हम कम से कम 6 से 8 घंटे अपना चेहरा इसी पर रखकर सोते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर इसे समय-समय पर साफ न किया जाए, तो धीरे-धीरे यह हमारी स्किन को डैमेज कर सकता है. कई बार ऐसा भी होता है कि गंदे तकिये के कवर की वजह से चेहरे पर पिंपल्स, खुजली और डलनेस जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि गंदे तकिये के कवर का आपकी स्किन पर क्या असर पड़ सकता है.

तकिये के कवर को क्यों साफ करना है जरूरी?

तकिये का इस्तेमाल हर दिन होता है जिस वजह से इसमें पसीना, ऑइल्स, डेड स्किन सेल्स, धूल और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं. अगर आप इसे समय-समय पर साफ नहीं करते हैं या फिर इसे बदलते नहीं है तो गंदगी और बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका मिलता है. ऐसे में जब आप रात को ऐसे तकिये में अपना चेहरा रखकर सोते हैं तो कुछ ही समय में आपको स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स होनी शुरू हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Affordable Beauty Tips: खूबसूरत दिखने के लिए पैसों की नहीं, समझदारी की है जरूरत! हर लड़की के लिए आसान और सस्ते ब्यूटी टिप्स

पिंपल्स और मुंहासों का खतरा

जब आप गंदे तकिये के कवर को लंबे समय तक साफ नहीं करते हैं या फिर उसे बदलते नहीं है तो आपको पिंपल्स और एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है. रात को सोते समय आपका चेहरा तकिये के कवर से संपर्क में आता है जिससे ये ऑइल्स और बैक्टीरिया आपके स्किन के पोर्स में घुस जाते हैं. ऐसा होने की वजह से आपके स्किन में मौजूद पोर्स बंद होने लगते हैं और इसी वजह से आगे चलकर आपको मुंहासे, वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स होने लगते हैं. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको हर कुछ दिनों में तकिये के कवर को साफ जरूर करना चाहिए.

स्किन का डल और बेजान दिखना

अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत और हेल्दी बनाने के लिए हर तरीका अपना रहे हैं, लेकिन फिर भी आपकी स्किन ग्लोइंग नहीं लग रही है, तो इसके पीछे तकिये का गंदा कवर भी कारण हो सकता है. गंदे तकिये के कवर का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन अपनी नेचुरल चमक खो देती है और साथ ही चेहरा थका-थका और बेजान नजर आने लगता है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की महिलाओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

एलर्जी, खुजली और रैशेज का खतरा

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गंदे तकिये के कवर्स में मौजूद धूल और डस्ट माइट्स आपकी स्किन में एलर्जी का कारण बन सकते हैं. इसके अलावा आपकी स्किन पर खुजली, रेडनेस, जलन और रैशेज जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपके लिए तकिये का गंदा कवर और भी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है.

झुर्रियां और एजिंग जल्दी दिखना

जब तकिये का कवर गंदा होता है तो वह स्किन के साथ सोते समय ज्यादा घिसता है. इस फ्रिक्शन की वजह से आपकी आंखों और गालों के पास फाइन लाइन्स और झुर्रियां समय से पहले ही दिखने लग जाते हैं. अगर आप अपनी इस गलती को सुधारते नहीं है तो आपको स्किन समय से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: पार्लर जाना छोड़ देंगे जब किचन में रखी इन चीजों से मिलेगा खूबसूरत और निखरा हुआ चेहरा, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

नाइट स्किन केयर का असर कम होना

आपकी स्किन को खूबसूरत और हेल्दी रखने के लिए अक्सर हम रात को सोते समय कुछ क्रीम्स और सीरम्स का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं. लेकिन जब तकिये का कवर गंदा होता है तो ये प्रोडक्ट्स हमारी स्किन पर नहीं बल्कि तकिये के कवर पर लग जाते हैं. आपकी यही गलती स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को भी सही तरीके से काम करने नहीं देती है.

स्किन को खूबसूरत और हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाये रखना चाहते हैं तो आपको हफ्ते में कम से कम दो बार तकिये के कवर को जरूर बदलना चाहिए. इसके अलावा आपको हमेशा एक कॉटन और सिल्क कवर का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा आपको रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोना चाहिए और बालों को भी साफ रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Oily Skin Care Tips: ऑयली स्किन वालों के लिए परफेक्ट स्किनकेयर गाइड, पिंपल्स और चिपचिपाहट का परमानेंट इलाज

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article एगच्छिया में शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Next article कार्यशाला किसानों को सिखाए जा रहे हैं पाट की उन्नत खेती के गुर
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel