[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style रात में ऐसा क्या खाएं कि शुगर लेवल न बढ़े? ये 5 टेस्टी और हेल्दी डिनर ऑप्शंस बदल देंगे आपकी लाइफ

रात में ऐसा क्या खाएं कि शुगर लेवल न बढ़े? ये 5 टेस्टी और हेल्दी डिनर ऑप्शंस बदल देंगे आपकी लाइफ

0
रात में ऐसा क्या खाएं कि शुगर लेवल न बढ़े? ये 5 टेस्टी और हेल्दी डिनर ऑप्शंस बदल देंगे आपकी लाइफ
डायबिटीज फ्रेंडली डिनर आइडियाज Ai image

Diabetes Friendly Dinner Ideas: आज के समय में डायबिटीज एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम बन चुकी है. सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि दुनिया की एक बड़ी आबादी इस प्रॉब्लम से जूझ रही है. जब बात डायबिटीज और ब्लड शुगर लेवल की होती है, तो इसे कंट्रोल में रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम अपने खाने-पीने की आदतों पर कंट्रोल रखना शुरू कर दें. अक्सर डायबिटीज के मरीज दिन के समय तो अपनी डाइट का सही से ख्याल रख लेते हैं, लेकिन डिनर के समय कोई न कोई लापरवाही कर ही देते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार आपका रात का खाना जितना लाइट, आसानी से डाइजेस्ट होने वाला और लो कार्ब्स वाला होगा, उतना ही बेहतर है. इस तरह की चीजें ब्लड शुगर लेवल को अचानक से बढ़ने नहीं देती हैं. अगर आपको डायबिटीज की प्रॉब्लम है और आप हर दिन इस सवाल से जूझते हैं कि रात में खाएं तो खाएं क्या? तो, आज का यह आर्टिकल आपके काम का होने वाला है. आज हम आपको कुछ बेहद ही आसान और टेस्टी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में काफी मदद कर सकती हैं.

सोया चंक्स और वेजिटेबल पुलाव

अगर आपको रात में चावल खाने की आदत है, तो वाइट राइस की जगह पर आपको ब्राउन राइस या दलिया का इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं, सोया चंक्स में प्रोटीन की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है. इस डिश को तैयार करने के लिए सबसे पहले कुकर में थोड़ा सा तेल लें और फिर उसमें जीरा, तेजपत्ता और प्याज को अच्छी तरह से भूनें. इसके बाद इसमें भिगोए हुए सोया चंक्स, गाजर, बीन्स और मटर डालें. अब इसमें ब्राउन राइस या दलिया मिलाकर पानी डालें और 1 से 2 सीटी लगा लें. यह वन पॉट मील फाइबर और प्रोटीन से लोडेड है, जो शुगर को कंट्रोल में करके रखने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: रात की भूख भी मिटेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा, डिनर में शामिल करें ये 5 सुपर लो कैलोरी फूड्स

स्प्राउटेड मूंग और चने का सलाद

अगर आप रात में कुछ बहुत ही लाइट और बिना गैस जलाए खाना चाहते हैं, तो स्प्राउट्स सलाद आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है. स्प्राउटेड ग्रेन्स में विटामिंस और एंजाइम्स की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है. इस डिश को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले या कच्चे स्प्राउटेड मूंग और काले चने लें. अब इसमें बारीक कटा हुआ खीरा, टमाटर, प्याज और हरा धनिया मिलाएं. इसमें स्वाद के लिए थोड़ा सा सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस निचोड़ना भी फायदेमंद हो सकता है. यह सलाद फाइबर से लोडेड होता है और रात के लिए एकदम परफेक्ट डिनर रेसिपी है.

Dinner For Diabetes Patients
रात में ऐसा क्या खाएं कि शुगर लेवल न बढ़े? ये 5 टेस्टी और हेल्दी डिनर ऑप्शंस बदल देंगे आपकी लाइफ 3

डिनर में ट्राय करें हेल्दी सत्तू का पराठा

सत्तू यानी कि भुने हुए चने के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम होता है. इसका मतलब मतलब है कि यह आपके ब्लड शुगर को तुरंत ही नहीं बढ़ा देता हैं. यह आपके पेट को ठंडक भी देता है और साथ ही आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देता है. इस डिश को तैयार करने के लिए सबसे पहले सत्तू में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, थोड़ा सा आम का अचार का मसाला और सरसों का तेल डालकर मिक्स कर लें. अब इसमें मल्टीग्रेन आटे जैसे कि ज्वार, बाजरा, गेहूं का मिक्स की लोई लेकर उसमें यह स्टफिंग भरें और कम से कम तेल या घी लगाकर तवे पर सेक लें. अब इसे दही के साथ खाएं और अपने परिवार को भी खिलाएं.

ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद

बादाम और ब्रोकली का सूप

सर्दियों के दिनों में या जब आपको कुछ बेहद ही लाइट पीने का मन हो, तो बादाम और ब्रोकली का यह सूप आपके लिए एक बेहतरीन डिनर रिप्लेसमेंट हो सकता है. ब्रोकली में क्रोमियम होता है, जो शरीर में इंसुलिन को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. इस डिश को तैयार करने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को हल्के पानी में उबाल लें. इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा बटर या ऑलिव ऑयल लें, उसमें लहसुन और प्याज को भूनें. अब उबली हुई ब्रोकली और थोड़े से भीगे हुए बादाम डालकर मिक्सी में पीस लें. इसके पास इस प्यूरी को दोबारा पैन में डालें और फिर इसमें थोड़ा सा लो-फैट दूध या पानी मिलाएं. इसे अच्छे से उबालें और ऊपर से काली मिर्च डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

मेथी और बेसन का थेपला

मेथी को डायबिटीज के मरीजों के लिए हमेशा से एक वरदान की तरह माना जाता रहा है. यह शरीर में ग्लूकोज को एब्जॉर्ब करने की कैपिसिटी को बेहतर बनाती है. बेसन में गुड प्रोटीन होता है जो गेहूं के मुकाबले आपके शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन और थोड़े से ज्वार के आटे में बारीक कटी हुई ताजी मेथी के पत्ते, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, हींग और थोड़ा सा दही डालकर आटा गूंध लें. अब इसकी पतली-पतली रोटियां यानी कि बना लें. इसे आप पुदीने की चटनी या बिना चीनी वाले रायते के साथ डिनर में खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: घर में रखे उबले आलू से मिनटों में बनाएं ये 5 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाएगा आपका फैन

Previous article 29 जून से शुरू होगा रोलिंग ब्लॉक, चक्रधरपुर, गोमो और हटिया रूट की ट्रेनें रद्द
Next article नवादा में चुनावी ड्यूटी के 7 महीने बाद भी नहीं मिला भुगतान, रजौली के वाहन मालिकों में आक्रोश
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel