[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Paneer Khurchan Recipe: कम समय और मेहनत में बनाएं ढाबा-स्टाइल ड्राई और स्मोकी पनीर खुरचन, स्वाद ऐसा कि हर मौका बन जाए दोगुना खास

Paneer Khurchan Recipe: कम समय और मेहनत में बनाएं ढाबा-स्टाइल ड्राई और स्मोकी पनीर खुरचन, स्वाद ऐसा कि हर मौका बन जाए दोगुना खास

0
Paneer Khurchan Recipe: कम समय और मेहनत में बनाएं ढाबा-स्टाइल ड्राई और स्मोकी पनीर खुरचन, स्वाद ऐसा कि हर मौका बन जाए दोगुना खास
पनीर खुरचन AI generated image

Paneer Khurchan Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह की पनीर की सब्जियां खाकर ऊब चुके हैं और कुछ यूनिक और नयी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो पनीर खुरचन आपके लिए बेस्ट और परफेक्ट ऑप्शन है. इस डिश की अगर बात करें तो यह सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और दिल्ली के ढाबों में पायी जाती है. यह एक बेहद ही टेस्टी और फ्लेवर्स से लोडेड डिश है जिसे आप नान, पराठे या फिर सिंपल रोटी के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. बता दें इस डिश का नाम खुरचन इसलिए पड़ा है क्योंकि जब आप इसे पकाते हैं तो पैन में हल्की-हल्की क्रिस्पी लेयर बनती है जिसे जब आप खुरचकर मिक्स करते हैं तो इस डिश का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. इस डिश की सबसे खास बात है इसका ड्राई और स्मोकी टेक्सचर जो इसे किसी भी डिश के साथ ट्राई करने के लिए परफेक्ट बना देता है.

पनीर खुरचन बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पनीर – 250 ग्राम पतले स्ट्रिप्स में कटा हुआ
  • प्याज – 1 बड़ी साइज की लंबी कटी हुई
  • टमाटर – 2 मीडियम साइज के बारीक कटे हुए या प्यूरी बनाया हुआ
  • शिमला मिर्च – 1 पतली और लंबी कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • हल्दी – आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • कसूरी मेथी – 1 चम्मच
  • क्रीम – 2 चम्मच
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Aloo Khichdi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं नॉन-स्टिकी और टेस्टी साबूदाना आलू खिचड़ी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

पनीर खुरचन बनाने की आसान रेसिपी

  • पनीर खुरचन बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करे और अब इसमें प्याज डालें और हल्का गोल्डन होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट पकाएं ताकि कच्चापन दूर हो जाए.
  • इसके बाद टमाटर या टमाटर की प्यूरी डालें और इसे मसालों के साथ पकाएं. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे.
  • जब मसाला भुन जाए, तो शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट पकाएं ताकि उसकी हल्की क्रंचीनेस बनी रहे. अब पनीर स्ट्रिप्स डालें और उन्हें हल्के हाथों से मिक्स करें ताकि पनीर टूटे नहीं.
  • इसके बाद गैस को तेज करके पनीर मसाले को 3 से 4 मिनट के लिए बिना हिलाए पकने दें. ऐसा करने से नीचे हल्की सी क्रिस्पी लेयर बनेगी. अब इसे खुरचते हुए पनीर में मिलाएं. ऐसा करना ही इस रेसिपी को असली स्वाद देता है.
  • लास्ट में क्रीम और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिक्स करें और गैस बंद करके ऊपर से हरा धनिया छिड़क दें.
  • पनीर खुरचन को गर्मागर्म नान, तंदूरी रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Makhana Raita Recipe: दही और मखाने से बनाएं क्रीमी और क्रंची रायता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

Previous article Bihar Crime: जदयू नेता की हत्या के बाद औरंगाबाद में राजद नेता पर चली गोली 
Next article Sweet Potato Sabji: कम समय में बनाएं हेल्दी और टेस्टी शकरकंद की सब्जी, बच्चे से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद 
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel