[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Dev Diwali 2025 Date: देवताएं इस दिन मनाएंगे दीपावली, जानें इस दिन का महत्व

Dev Diwali 2025 Date: देवताएं इस दिन मनाएंगे दीपावली, जानें इस दिन का महत्व

0
Dev Diwali 2025 Date: देवताएं इस दिन मनाएंगे दीपावली, जानें इस दिन का महत्व
Dev Diwali 2024 Date

Dev Diwali 2025 Date: दिवाली के 15 दिन बाद देव दिवाली मनाई जाती है. दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या को होता है, जबकि देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. इसे देवताओं की दीपावली भी कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दिवाली क्यों मनाई जाती है, इसकी क्या वजह है. जानें देव दिवाली से जुड़ी अहम बातें-

देव दिवाली 2025 की तिथि (Dev Diwali 2025 Date)

    पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा 04 नवंबर 2025 को 10:36 बजे से शुरू होकर 05 नवंबर 2025 को 06:48 बजे तक रहेगी. इसी दिन देव दीपावली का पावन पर्व मनाया जाएगा.

    इस अवसर पर पूजा के लिए सबसे शुभ समय माना जाने वाला प्रदोष काल शाम 05:15 बजे से शुरू होकर 07:50 बजे तक रहेगा.

    also read: Happy Dev Uthani Ekadashi 2024 Wishes: उठो देव हमारे, उठो इष्ट हमारे… देवउठनी एकादशी…

    कार्तिक पूर्णिमा पर क्यों मनाई जाती है देव दिवाली (Dev Diwali 2024 on Karthik Purnima)

    कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाने के पीछे का कारण यह है कि इस तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, जिसकी खुशी में देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर दिवाली मनाई थी. धार्मिक और पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रिपुरासुर राक्षस ने अपनी शक्ति से तीनों लोकों पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था और देवताओं पर भी अत्याचार करने लगा था. त्रिपुरासुर के अत्याचारों से परेशान होकर सभी देवता भगवान शिव के पास पहुंचे. तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है.

    देव दिवाली का महत्व

    देव दिवाली को लेकर मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता धरती पर आते हैं और गंगा घाट पर दिवाली मनाते हैं. इसलिए इस दिन दीप जलाने की परंपरा है. इस शुभ दिन पर लोग दीपदान भी करते हैं. देव दिवाली पर वाराणसी में अद्भुत नजारा देखने को मिलता है.

    also read: Dev Uthani Ekadashi Upay: एकादशी पर करें तुलसी के ये उपाय, हर बाधा और…

    ऐप पर पढें
    होम आप का शहर
    News Snap News Reel