[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मोबाइल की लत छोड़कर काम पर कैसे करें फोकस? अपनाएं ये 5 ‘डीप वर्क’ तकनीक

मोबाइल की लत छोड़कर काम पर कैसे करें फोकस? अपनाएं ये 5 ‘डीप वर्क’ तकनीक

0
मोबाइल की लत छोड़कर काम पर कैसे करें फोकस? अपनाएं ये 5 ‘डीप वर्क’ तकनीक
डीप वर्क हैबिट्स, फोटो: AI

Deep Work Habits: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप पढ़ने या काम करने बैठते हैं और तभी फोन पर एक नोटिफिकेशन आता है? फिर आप बस 2 मिनट के लिए फोन उठाते हैं और कब आधा घंटा रील देखने में निकल जाता है, पता ही नहीं चलता. आज के समय में मोबाइल की लत और बार-बार भटकता मन हमारी सबसे बड़ी समस्या बन गई है. खासकर जेन-जी (Gen-Z) के लिए एक जगह टिककर काम करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है. लेकिन एक तरीका है जिससे आप अपनी इस आदत को बदल सकते हैं, और उसे कहते हैं ‘डीप वर्क’ (Deep Work). यह कोई जादू नहीं है, बस काम करने का एक नया और गहरा तरीका है. आइये जानते हैं वो 5 आसान तकनीक जो आपको मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालकर आपके काम का हीरो बना देंगी.

फोन को दूसरे कमरे में रखें

डीप वर्क का सबसे पहला रूल है : ‘जो ध्यान भटकाए, उसे दूर हटाओ’. जब भी आप कोई जरूरी काम शुरू करें, अपने फोन को साइलेंट करके दूसरे कमरे में रख दें. अगर फोन आपकी नजरों के सामने रहेगा, तो आपका मन बार-बार उसे चेक करने का करेगा. जब फोन आपके पास नहीं होगा, तो आपका दिमाग अपने आप काम पर ध्यान देने लगेगा.

टाइम ब्लॉकिंग आजमाएं

दिन भर काम करने की जगह, छोटे-छोटे समय के टुकड़े बांट लें. जैसे: अगले 45 मिनट मैं सिर्फ अपनी पढ़ाई या ऑफिस का काम करूंगा और कुछ नहीं देखूंगा. इन 45 मिनटों में दुनिया इधर की उधर हो जाए, पर आपको अपनी सीट से नहीं उठना है. इसके बाद आप 5-10 मिनट का छोटा ब्रेक ले सकते हैं.

इंटरनेट से दूरी

अगर आपके काम में इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो अपना वाई-फाई (Wi-Fi) या डेटा बंद कर दें. ऑफलाइन रहकर काम करने से दिमाग ज्यादा तेजी से चलता है और आप फालतू की वेबसाइट्स या ऐप्स पर जाकर अपना समय बर्बाद नहीं करते.

एक समय पर एक ही काम

हमें लगता है कि एक साथ कई काम करना कूल है, लेकिन असल में यह हमारे दिमाग को थका देता है. गाना सुनते हुए चैटिंग करना और साथ में होमवर्क करना, ये आपके फोकस को खत्म कर देता है. डीप वर्क का मतलब है एक समय पर सिर्फ एक ही काम करना और उसे पूरी लगन से खत्म करना.

अपनी जगह तय करें

काम करने के लिए एक खास जगह चुनें, जहां शांति हो. जब आप रोज उसी जगह पर बैठेंगे, तो आपके दिमाग को संकेत मिलेगा कि “अब काम का वक्त हो गया है.” बिस्तर पर लेटकर काम करने की आदत छोड़ें, क्योंकि वहां आपको जल्दी आलस आने लगेगा.

ये भी पढ़ें: Self Confidence Tips: शीशे के सामने खड़े होकर रोज बोलें ये 5 बातें, बढ़ जाएगा आपका कॉन्फिडेंस

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel