[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Date Night Ideas At Home: घर पर ही करें डेट नाइट को प्लान और पार्टनर को दें सरप्राइज, ट्राई करें ये शानदार आइडियाज

Date Night Ideas At Home: घर पर ही करें डेट नाइट को प्लान और पार्टनर को दें सरप्राइज, ट्राई करें ये शानदार आइडियाज

0
Date Night Ideas At Home: घर पर ही करें डेट नाइट को प्लान और पार्टनर को दें सरप्राइज, ट्राई करें ये शानदार आइडियाज
Date Night Ideas At Home ( AI Image)

Date Night Ideas At Home: रिलेशनशिप में प्यार और साथ बिताया गया वक्त बहुत मायने रखता है. इसलिए अक्सर लोग अपने पार्टनर के साथ में डेट पर बाहर किसी खूबसूरत जगह या रेस्टोरेंट जाते हैं और साथ में समय बिताते हैं. लेकिन काम में ज्यादा बिजी होने के कारण बाहर डेट पर जाना मुश्किल हो जाता है. पार्टनर के साथ अच्छा टाइम बिताने के लिए और प्यार जताने के लिए आप घर पर ही पार्टनर के लिए सरप्राइज डेट नाइट को प्लान कर सकते हैं. पार्टनर के साथ इन खास पलों को यादगार बनाने के लिए आप इन आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ आइडियाज जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं. 

म्यूजिक और डांस डेट

अगर आप अपने पार्टनर के लिए एक यादगार डेट नाइट प्लान करना चाहते हैं तो म्यूजिक और डांस का कॉम्बिनेशन परफेक्ट रहेगा. आप इसके लिए घर में एक जगह को चुनें और इसे सजाएं. अपने और पार्टनर के पसंद की म्यूजिक पर आप दोनों डांस करें. 

मूवी डेट नाइट 

आप पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं तो आप मूवी डेट नाइट को प्लान कर सकते हैं. आप दोनों अपनी पसंदीदा रोमांटिक या कॉमेडी मूवी को चुनें. आप कुछ पॉपकॉर्न भी बना लें और साथ बैठकर फिल्म का मजा लें.

बालकनी या छत पर कॉफी टाइम 

शाम के वक्त बालकनी में बैठकर कॉफी या चाय के साथ एक-दूसरे से दिल की बातें करें. आप बालकनी या छत को सुंदर से डेकोरेट करें. 

साथ में कुकिंग करें

आप एक दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं तो आप साथ में कुकिंग को भी प्लान कर सकते हैं. आप दोनों कोई नई रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. रेसिपी में जिन चीजों का इस्तेमाल होना है उसे पहले ही रख लें. एक दूसरे की मदद करें और रेसिपी को बनाएं. बात करते हुए और हंसी मजाक करते हुए आप इस पल को यादगार बना सकते हैं. 

घर पर डेट नाइट को स्पेशल कैसे बनाया जा सकता है?

घर पर डेट नाइट को स्पेशल बनाने के लिए आप लाइट्स और कैंडल्स का इस्तेमाल डेकोरेशन में कर सकते हैं.

घर पर बजट में डेट नाइट कैसे प्लान करें?

घर पर बजट में डेट नाइट प्लान करने के लिए आप घर की सजावट खुद करें और अपने हाथों से खाना बनाएं.

घर पर डेट नाइट के लिए कैसा लुक रखें?

घर पर डेट नाइट के लिए सिंपल लुक छोड़कर थोड़ा स्पेशल लुक को चुनें.

यह भी पढ़ें: Friendship Tips: महंगी चीजों और पैसों से नहीं, इस तरह करें अपने दोस्त को सपोर्ट 

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: रिश्ते में जहर घोलने का काम करती हैं पार्टनर की ये आदतें, प्यार में पड़ने से पहले जरूर कर लें चेक

Previous article Renault Duster की भारत में इस दिन होगी शानदार वापसी, कंपनी ने कर दिया ऐलान
Next article आरपीएफ व जीआरपी की सक्रियता से बची महिला की जान
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel