[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style वजन घटाने वालों की पहली पसंद बन रही दलिया इडली, तेल कम लेकिन स्वाद जबरदस्त

वजन घटाने वालों की पहली पसंद बन रही दलिया इडली, तेल कम लेकिन स्वाद जबरदस्त

0
वजन घटाने वालों की पहली पसंद बन रही दलिया इडली, तेल कम लेकिन स्वाद जबरदस्त
दलिया इडली रेसिपी AI image

Daliya Idli Recipe: सुबह का नाश्ता सिर्फ टेस्टी ही नहीं बल्कि ऐसा होना चाहिए जो पेट को लंबे समय तक भरा रखे और शरीर को एनर्जी भी देती रहे. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जो नाश्ते में हर दिन पराठे या फिर ब्रेड खाकर ऊब चुके हैं. आज हम आपको दलिया इडली की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो सुबह के नाश्ते का हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है. यह ट्रेडिशनल इडली का ही एक न्यूट्रिशियस वर्जन है, क्योंकि इसमें चावल की जगह पर फाइबर से लोडेड दलिया का इस्तेमाल किया जाता है. यह डिश उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट चॉइस है जो अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है इसमें मौजूद फाइबर, आयरन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स. जब आप इसे खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और आठ ही आपके डाइजेशन को भी बेहतर रखता है. जब आप इसे खाते हैं तो आपके शुगर लेवल अचानक से बढ़ता नहीं है. तो चलिए जानते हैं दलिया इडली बनाने की आसान रेसिपी.

दलिया इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप मोटा दलिया
  • आधा कप सूजी
  • 1 कप दही
  • 1 छोटा कद्दूकस किया हुआ गाजर
  • 2 चम्मच शिमला मिर्च बारीक कटी
  • 1 चम्मच अदरक कद्दूकस
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 चम्मच नमक या स्वादानुसार
  • आधा चम्मच ईनो या फ्रूट साल्ट
  • 1 चम्मच राई
  • 6 से 7 करी पत्ता
  • 1 चम्मच तेल

यह भी पढ़ें: मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी आलू सूजी अप्पे, एक बार बनाएंगे तो हर दिन खाने का करेगा मन

दलिया इडली बनाने की रेसिपी

  • दलिया इडली बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को धोकर 5 से 7 मिनट हल्का उबाल लें. इस बात का ख्याल रखें कि दलिया पूरी तरह गले नहीं, बल्कि यह बस थोड़ा सा नरम हो जाए. इसके बाद पानी छानकर इसे ठंडा होने दें.
  • अब एक बड़े बाउल में उबला दलिया, सूजी और दही मिलाएं. इसके बाद इसमें नमक, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें. इस बात का खास ख्याल रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा. अब इसे 10 से 15 मिनट ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • इसके बाद एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम करें और फिर उसमें राई और करी पत्ता डालें. अब तड़का बैटर में मिलाकर मिक्स करें. ऐसा करने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
  • अब इडली स्टैंड को हल्का तेल लगाकर चिकना करें और फिर बैटर में आखिर में ईनो डालकर हल्का मिलाएं और तुरंत मोल्ड में भर दें. इसे मीडियम आंच पर 12 से 15 मिनट स्टीम करें.
  • इसके बाद इसमें टूथपिक डालकर चेक करें, अगर टूथपिक साफ निकले तो इडली तैयार.
  • गर्मागर्म दलिया इडली को नारियल चटनी, हरी चटनी या सांभर के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ एक हेल्दी ब्रेकफास्ट एन्जॉय करें.

यह भी पढ़ें: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राय करें ये सुपरहेल्दी स्नैक, एक बार खाएंगे तो रोज बनाने का करेगा मन

Previous article प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए एमएल आर्य कॉलेज की टीम का स्वागत
Next article आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को 200 एमएल तक दूध मिलेगा मुफ्त
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel