[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Dahi Chole Recipe: लंच में बनाएं टेस्टी दही वाले छोले, आसान स्टेप्स में ऐसे करें तैयार

Dahi Chole Recipe: लंच में बनाएं टेस्टी दही वाले छोले, आसान स्टेप्स में ऐसे करें तैयार

0
Dahi Chole Recipe: लंच में बनाएं टेस्टी दही वाले छोले, आसान स्टेप्स में ऐसे करें तैयार
dahi chole ( AI Image)

Dahi Chole Recipe: अगर आप लंच में रोटी-सब्जी और दाल-चावल के अलावा कुछ नई रेसिपी बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. कई बार लंच में कुछ स्पेशल रेसिपी ट्राई करने का मन करता है. ऐसे में लंच में आप दही वाले छोले की रेसिपी को बना सकते हैं. गरमा-गरम दही वाले छोले को आप पूरी या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं. 

दही वाले छोले बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • काबुली चना- 1 कप 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1  
  • दही- आधा कप 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच 
  • हरी मिर्च- 1 
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच 
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • जीरा- आधा चम्मच
  • तेल- 3 बड़े चम्मच 
  • लौंग- 2 
  • इलायची- 1 
  • तेज पत्ता- 1 
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 

दही वाले छोले को कैसे तैयार करें?

  • काबुली चना को आप रातभर के लिए भिगो दें. चना को आप प्रेशर कुकर में डालें. इसमें आप नमक और आधा चम्मच हल्दी पाउडर को डाल दें. इसे आप 5-6 सीटी आने तक पका लें. 
  • अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें तेल डालें. तेल में आप जीरा, लौंग, इलायची, दालचीनी और तेजपत्ता को डाल दें. इसके बाद आप प्याज और अदरक-लहसुन के पेस्ट को भी मिला दें और इसे भूनें. 
  • इसके बाद आप बारीक कटे हुए टमाटर को डालकर पका लें. अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर को भो डालकर अच्छे से पका लें. दही को फेंट लें और डाल दें. धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें.
  • अब आप उबले हुए चने को डालें और अच्छे से मिला लें. गरम मसाला और हरी मिर्च को काटकर डालें. इसे ढककर आप थोड़ी देर पका लें. ऊपर से आप धनिया पत्ती को डाल दें.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा



ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel