[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Dahi Baingan Recipe: बोरिंग बैंगन को दें जायकेदार ट्विस्ट, सबको आएगा पसंद

Dahi Baingan Recipe: बोरिंग बैंगन को दें जायकेदार ट्विस्ट, सबको आएगा पसंद

0
Dahi Baingan Recipe: बोरिंग बैंगन को दें जायकेदार ट्विस्ट, सबको आएगा पसंद

Dahi Baingan Recipe : क्या आपके बच्चे या घरवाले बैंगन का नाम सुनते ही नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं. क्या आप भी बैंगन की एक ही तरह की सब्जी खाकर ऊब चुकी हैं. अगर हां तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दही बैंगन की ऐसी लाजवाब रेसिपी जो बोरिंग बैंगन को एक जायकेदार और चटपटा ट्विस्ट देगी. यह न सिर्फ बनाने में बेहद आसान है बल्कि इसका स्वाद ऐसा है कि बड़े हो या बच्चे सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे. गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा दही बैंगन आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगा और आपके डाइनिंग टेबल पर सबकी पसंद बन जाएगा.

सामग्री

  • बैंगन (लंबे या गोल पतले कटे हुए): 2 मीडियम
  • दही (फेंटा हुआ): 1 कप
  • तेल: 2-3 टेबलस्पून (तलने के लिए)
  • राई (सरसों): ½ टीस्पून
  • करी पत्ते: 6-8
  • हरी मिर्च (बारीक कटी): 1
  • लाल मिर्च पाउडर: ½ टीस्पून
  • हल्दी पाउडर: ¼ टीस्पून
  • जीरा पाउडर: ½ टीस्पून
  • नमक: स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती: सजावट के लिए

बनाने की विधि

  • बैंगन फ्राय करें: कटे हुए बैंगन के स्लाइस को नमक लगाकर हल्का तल लें जब तक वो सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं. टिशू पेपर पर निकाल लें.
  • दही तैयार करें: दही को अच्छे से फेंटें, उसमें थोड़ा सा नमक, जीरा पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं.
  • तड़का बनाएं: एक छोटे पैन में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें. उसमें राई डालें चटकने के बाद करी पत्ते और हरी मिर्च डालें. फिर हल्का सा लाल मिर्च पाउडर डालें.
  • मिक्सिंग: एक सर्विंग प्लेट में फेंटा हुआ दही डालें उस पर फ्राय किए हुए बैंगन सजाएं. ऊपर से तड़का डालें.
  • गार्निश: धनिया पत्ती से सजाएं और ठंडा सर्व करें.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel