[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Curry Plant Gardening Tips: अब मार्केट से नहीं खरीदना पड़ेगा करी पत्ता,  घर पर उगाएं इन टिप्स की मदद से

Curry Plant Gardening Tips: अब मार्केट से नहीं खरीदना पड़ेगा करी पत्ता,  घर पर उगाएं इन टिप्स की मदद से

0
Curry Plant Gardening Tips: अब मार्केट से नहीं खरीदना पड़ेगा करी पत्ता,  घर पर उगाएं इन टिप्स की मदद से
curry plant gardening tips ( AI generated image)

Curry Plant Gardening Tips: करी पत्ते का अनोखा स्वाद खाने के टेस्ट को बदल देता है और इसका इस्तेमाल खासकर दक्षिण भारत के खाने में होता है. इस पत्ते को बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. करी पत्ते से लगाया हुआ तड़का एक सिंपल सी चटनी के स्वाद को भी कई गुना बढ़ा देता है. अक्सर लोग इसे बाहर से खरीद कर लाते हैं और स्टोर करते हैं. घर पर जब ये खत्म हो जाते हैं तो आप इन पत्तों के बिना ही रेसिपी को तैयार कर लेते हैं पर वो मजा नहीं आ पाता है. ऐसे में आप घर पर इसे आसानी से उगा सकते हैं. अगर आपके पास जगह की कमी है तो आप इसे गमले में भी लगा सकते हैं बस इन टिप्स को करें फॉलो. 

मिट्टी और गमले को करें तैयार ( Soil and Pot for Curry Plant)

किसी भी पौधे की सही से ग्रोथ हो इसके लिए जरूरी है ऐसी मिट्टी का होना जिससे पोषण मिल पाए. करी पत्ते का प्लांट लगाने की सोच रहे हैं तो ऐसी मिट्टी लें जिससे पानी आसानी से निकल सके नहीं तो जड़ सड़ जाएगा और पौधा सूख जाएगा. मिट्टी में बालू और गोबर को मिक्स करें. जब भी करी पत्ता के प्लांट को आप लगाते हैं तो आप बड़े गमले का इस्तेमाल करें जो गहरा हो. 

गार्डनिंग से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: बरसात में तुलसी के पौधे की देखभाल है आसान, अपनाएं ये असरदार उपाय

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: बालकनी को बनाएं फूलों और हरियाली से भरा मिनी गार्डन, लगाएं ये पौधे

इस तरह पौधे को करें तैयार (Curry Plant Gardening Tips)

करी पत्ते को आप बीज या कटिंग से लगा सकते हैं. मिट्टी में आप बीज को डालें और इसे कवर कर दें. अब आप इसमें पानी डालें. कुछ दिनों में बीज अंकुरित होकर छोटे पौधे के रूप में निकाल जाएंगे. आप इसे कटिंग से भी लगा सकते हैं. कटिंग को आप मिट्टी के बीच में डालें और इसे दबाएं. 

धूप और पानी ( Sunlight and water )

पौधे को बढ़ने के लिए सही मात्रा में धूप और पानी की जरूरत पड़ेगी. इस पौधे को करीब 6 घंटे की धूप जरूरी है. करी प्लांट को सही मात्रा में पानी भी जरूरी है. लेकिन ज्यादा पानी देने से बचें. जब मिट्टी सूखी हो तब आप मिट्टी में पानी डालें. 

कटिंग और खाद 

करी प्लांट की ग्रोथ के लिए टाइम पर इसको ट्रिम करना जरूरी है. अच्छे ग्रोथ के लिए कीड़ों से बचाना जरूरी है. इसके लिए आप नीम ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Gardening Mistakes to Avoid: बालकनी में नहीं बढ़ रहे पौधे? ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

Previous article अखिलेश के जन्मदिन पर मायावती-योगी का सियासी सरप्राइज! पार्टी कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब
Next article 2025 में पुराने iPhone बना सकते हैं आपको मालामाल, जानें किस मॉडल की कीमत कितनी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel