[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Stuffed Poha Cutlet: बच्चों को बाहर का खाना भूलने पर मजबूर कर देगा यह स्नैक, टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी

Stuffed Poha Cutlet: बच्चों को बाहर का खाना भूलने पर मजबूर कर देगा यह स्नैक, टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी

0
Stuffed Poha Cutlet: बच्चों को बाहर का खाना भूलने पर मजबूर कर देगा यह स्नैक, टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी
स्टफ्ड पोहा कटलेट AI generated image

Stuffed Poha Cutlet: अगर आपके घर में भी हर दिन यह सवाल उठता है कि आज नाश्ते में या फिर इवनिंग स्नैक में क्या बनाया जाए, तो स्टफ्ड पोहा कटलेट आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है. यह एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई बिना नखरे के पसंद करता है और खुशी-खुशी खाता है. पोहे को हम आमतौर पर एक लाइट और सिंपल स्नैक के तौर पर जानते हैं, लेकिन जब इसमें टेस्टी फिलिंग भर दी जाती है, तो यह एक जबरदस्त और क्रिस्पी स्नैक में बदल जाता है. यह डिश उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो कुछ यूनिक और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं. बच्चों को यह खास तौर पर बहुत पसंद आती है और जब आप इसे घर पर बनाकर उन्हें खिलाते हैं, तो वे बाहर की अनहेल्दी चीजें खाने की जिद भी नहीं करते. आप अगर चाहें तो इसे टिफिन में देकर उन्हें स्कूल भी भेज सकते हैं. तो चलिए जानते हैं स्टफ्ड पोहा कटलेट बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी.

स्टफ्ड पोहा कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मोटा पोहा – 2 कप
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज के
  • बारीक कटा हुआ प्याज – 1
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – 2 छोटे चम्मच बारीक कटे हुए
  • कद्दूकस किया पनीर – आधा कप
  • उबली मटर – आधा कप
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Makhana Oats Upma Recipe: मखाना ओट्स उपमा से करें दिन की शुरुआत, हर उम्र के लिए परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडिया

स्टफ्ड पोहा कटलेट बनाने की रेसिपी

  • स्टफ्ड पोहा कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को एक छलनी में डालकर हल्का सा धो लें और 5 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि वह सॉफ्ट हो जाए. इसके बाद एक बड़े बाउल में सॉफ्ट पोहा, उबले हुए आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नमक और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मैश कर लें. मिश्रण इतना सॉफ्ट होना चाहिए कि उससे कटलेट आसानी से बन सकें.
  • इसके बाद स्टफिंग तैयार करें और फिर एक एक बाउल में पनीर, मटर, गरम मसाला और नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब पोहा के मिश्रण से एक नींबू के साइज की लोई लें और उसे हथेली पर फैलाकर बीच में एक चम्मच स्टफिंग रखें. इसके बाद किनारों को बंद करके टिक्की या कटलेट का शेप दें. इसी तरह एक-एक करके सारे कटलेट तैयार कर लें.
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालें. अब तैयार कटलेट को तवे पर रखें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्प होने तक सेंक लें. आप अगर चाहें तो इन्हें हल्का शैलो फ्राई भी कर सकते हैं.
  • गर्मागर्म स्टफ्ड पोहा कटलेट को आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही की चटनी के साथ मजे से एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Matar Dahi Kebab Recipe: कम तेल में बनाएं सुपर क्रिस्पी मटर दही कबाब, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

Previous article रहमतपुर आदिवासी टोले में भीषण आगलगी, छह परिवारों के घर जले
Next article Samastipur News:बैंक कर्मियों की हड़ताल से जिले में 50 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel