[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Crispy Rice Fry Recipe: बचे हुए चावल से बनेगा ऐसा क्रिस्पी और चटपटा स्नैक कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप, बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे पसंद

Crispy Rice Fry Recipe: बचे हुए चावल से बनेगा ऐसा क्रिस्पी और चटपटा स्नैक कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप, बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे पसंद

0
Crispy Rice Fry Recipe: बचे हुए चावल से बनेगा ऐसा क्रिस्पी और चटपटा स्नैक कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप, बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे पसंद
क्रिस्पी राइस फ्राई AI generated image

Crispy Rice Fry Recipe: अक्सर ऐसा होता है कि हमारे घरों में दोपहर या फिर रात के खाने के बाद चावल बच ही जाते हैं. इन बचे हुए चावलों को हम या तो अगले दिन के लिए छोड़ देते हैं या फिर फेंक देते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि समय रहते इनका इस्तेमाल न होने की वजह से ये खराब भी हो जाते हैं. जब खाने की बर्बादी होती है तो हम खुद में ही दुखी हो जाते हैं और यह सोचने लगते हैं कि क्या बचे हुए चावल से कुछ ऐसा बनाया जा सकता है जो सभी को पसंद भी आए और चावल बर्बाद होने से भी बचे रहें. अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल आता है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको क्रिस्पी राइस फ्राई की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो कि खाने में क्रिस्पी होने के साथ ही काफी ज्यादा चटपटे भी होते हैं. यह एक ऐसा स्नैक है जो सिर्फ बच्चों को पसंद नहीं आता बल्कि बड़े भी खुशी-खुशी खाते हैं. बाहर से गोल्डन और क्रिस्पी वहीं, अंदर से लाइट और सॉफ्ट यह स्नैक चाय के साथ सबसे बेस्ट लगता है. आप अगर चाहें तो इसे बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भी भेज सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्रिस्पी राइस फ्राई बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

क्रिस्पी राइस फ्राई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पके हुए चावल – 2 कप ठंडे या बचे हुए
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • शिमला मिर्च – आधी कप बारीक कटी हुई
  • कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
  • चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Rice Flour Oats Dosa: ऑइल कम और फर्मेंटेशन की भी जरूरत नहीं, 15 मिनट में तैयार होने वाला यह क्रिस्पी डोसा आपको पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक

क्रिस्पी राइस फ्राई बनाने की रेसिपी

  • क्रिस्पी राइस फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले बचे हुए चावलों को हाथ से हल्का मसल लें ताकि वे आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएं, इस बात का ख्याल रखें कि यह पूरी तरह पेस्ट न बनें.
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, कॉर्नफ्लोर और चावल का आटा डालें. इन सूखी इंग्रीडिएंट्स के इस्तेमाल से चावल अच्छी तरह बंध जाएंगे और तलने पर क्रिस्पी बनेंगे.
  • इसके बाद तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स या टिक्की का शेप बना लें. आप अगर चाहें तो इन्हें उंगलियों से पतली फिंगर शेप भी दे सकते हैं.
  • इसके बाद कढ़ाही में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें और जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब तैयार राइस बॉल्स को धीरे-धीरे डालें. इन्हें धीमी से मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें.
  • क्रिस्पी राइस फ्राई को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए. आप इसे हरी चटनी, टोमैटो केचप या मेयोनीज के साथ गर्मागर्म एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kala Chana Kebab: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं सुपर क्रिस्पी और हेल्दी कबाब, शाम की भूख मिटाने का सबसे टेस्टी और प्रोटीन-रिच स्नैक

Previous article 19 व 20 मार्च को हिंदू सम्मेलन को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन
Next article शिवसागर स्टेडियम में मकर संक्रांति पर 14 और 15 को लगेगा मेला
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel