[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Missi Puri Recipe: घर पर बनाएं ढाबा-स्टाइल करारी मिस्सी पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे सब

Missi Puri Recipe: घर पर बनाएं ढाबा-स्टाइल करारी मिस्सी पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे सब

0
Missi Puri Recipe: घर पर बनाएं ढाबा-स्टाइल करारी मिस्सी पूरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे सब
परफेक्ट क्रिस्पी मिस्सी पूरी

Missi Puri Recipe: क्या आप साधारण पूरी से कुछ अलग और हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो मिस्सी पूरी आपके लिए बेहतरीन चॉइस है. बेसन और गेहूं के आटे से बनने वाली मिस्सी पूरी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि पौष्टिक भी होती है. इसे नाश्ते, लंच या खास मौके पर सब्जी, अचार या दही के साथ परोसा जा सकता है. मसालों की खुशबू और करारी बनावट इसे खास बनाती है. आइए जानते हैं घर पर आसानी से मिस्सी पूरी बनाने की आसान रेसिपी.

मिस्सी पूरी बनाने के लिए किन किन सामग्री की जरूरत होती है?

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप बेसन
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज (वैकल्पिक)
  • 1 बड़ा चम्मच कटी हरी धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 बड़ा चम्मच तेल (मोयन के लिए)
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • तलने के लिए तेल

Missi Puri Recipe: मिस्सी पूरी बनाने की रेसिपी क्या है?

घर पर बनी मिस्सी पूरी (Homemade Missi Puri)
घर पर बनी मिस्सी पूरी (homemade missi puri)

मिस्सी पूरी के लिए सही आटा कैसे गूंथे: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन मिलाएं. इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और अजवाइन डालें. अब मोयन के लिए थोड़ा तेल डालकर अच्छे से मिलाएं. चाहें तो इसमें कटा प्याज और हरी धनिया भी मिला दें.धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को 10–15 मिनट ढककर रख दें. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पूरी की तरह बेल लें.

कढ़ाही में तेल गरम करें. जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो पूरियां डालकर मध्यम आंच पर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें.

गरमागरम मिस्सी पूरी को आलू की सब्जी, बूंदी रायता या आम के अचार के साथ परोसें. स्वाद ऐसा कि हर कोई तारीफ करेगा.

यह भी पढ़ें: Lasooni Palak Puri Recipe: नाश्ते में बनाएं लहसूनी पालक पूरी, स्वाद चखकर तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

यह भी पढ़ें:Methi Bajra Puri Recipe: मेथी और बाजरे का देसी स्वाद जो आपको बार-बार याद आएगा, ट्राइ करें मेथी बाजरा पूरी रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel