[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Palak Multigrain Baked Chips: फ्राइड स्नैक्स से रहें दूर! सिर्फ 15 मिनट में बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी पालक मल्टीग्रेन चिप्स

Palak Multigrain Baked Chips: फ्राइड स्नैक्स से रहें दूर! सिर्फ 15 मिनट में बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी पालक मल्टीग्रेन चिप्स

0
Palak Multigrain Baked Chips: फ्राइड स्नैक्स से रहें दूर! सिर्फ 15 मिनट में बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी पालक मल्टीग्रेन चिप्स
पालक मल्टीग्रेन बेक्ड चिप्स AI image

Palak Multigrain Baked Chips: आज के समय में हम सिर्फ ऐसी चीजें खाना पसंद नहीं करते हैं जो टेस्टी हो, बल्कि ऐसी चीजें खाना चाहते हैं जो हेल्दी भी हों. जब बात स्नैक्स की आती है तो हम ऐसे ऑप्शंस की तलाश करते हैं जो हमारे सेहत को किसी भी तरह से नुकसान न पहुंचाए. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए का काम की होने वाली है जिन्हें चिप्स खाना तो पसंद है लेकिन वे बाजार में मिलने वाले अनहेल्दी स्नैक्स से बचना चाहते हैं. आज हम आपको पालक मल्टीग्रेन बेक्ड चिप्स की आसान और मजेदार रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप एक बार घर पर बनाकर कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं. इस चिप्स में आपको मल्टीग्रेन आटे और पालक के बेनिफिट्स मिल जाते हैं. तो चलिए जानते हैं कम तेल में बनने वाली इस हेल्दी चिप्स की आसान रेसिपी.

पालक मल्टीग्रेन बेक्ड चिप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • मल्टीग्रेन आटा – 1 कप
  • बारीक कटा या पिसा हुआ पालक – 1 कप
  • चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • पानी – जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Rajma Malai Curry Recipe: ढाबा और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद अब घर पर, वीकेंड स्पेशल डिश जो बना देगी लंच और डिनर को और भी खास

पालक मल्टीग्रेन बेक्ड चिप्स बनाने की रेसिपी

  • पालक मल्टीग्रेन चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लेना है और फिर इसे बारीक काटकर मिक्सर में हल्का पीस लें. अब एक बड़े बाउल में मल्टीग्रेन आटा और चावल का आटा डालें और फिर इसमें पिसा हुआ पालक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. इस बात का ख्याल रखें कि आटा ज्यादा सॉफ्ट न हो, क्योंकि इससे चिप्स सही शेप में नहीं बनेंगे. एक बार आटा तैयार हो जाए तो इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • इसके बाद ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलन की मदद से इन्हें बहुत पतला बेल लें. इसके बाद चाकू या कटर की मदद से चिप्स के शेप में काट लें. आप इन्हें गोल, स्क्वायर या अपनी पसंद के किसी भी शेप में बना सकते हैं.
  • इसके बाद एक बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं और तैयार चिप्स को ट्रे पर रखें और ऊपर से हल्का तेल ब्रश कर दें. अब ट्रे को ओवन में रखकर लगभग 12 से 15 मिनट तक बेक करें और बीच-बीच में चिप्स को पलटते रहें ताकि वे दोनों तरफ से अच्छे से क्रिस्पी हो जाएं. जब चिप्स हल्के गोल्डन और क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें ओवन से निकाल लें.
  • आप इस चिप्स को चाय, कॉफी या किसी भी डिप जैसे कि टोमैटो सॉस, मिंट की चटनी या हंग कर्ड डिप के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Lauki Chana Dal Kebab: कभी इतनी टेस्टी नहीं लगी होगी लौकी, कबाब की यह रेसिपी जरूर बदल देगी आपकी सोच

Previous article सड़क दुर्घटना में ममता की मौत
Next article हाइवा ने ऑटो में मारी टक्कर, दो जख्मी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel