[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शाम की चाय के लिए हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक, बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान और टेस्टी तरीका

शाम की चाय के लिए हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक, बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान और टेस्टी तरीका

0
शाम की चाय के लिए हेल्दी और क्रिस्पी स्नैक, बच्चों को सब्जियां खिलाने का सबसे आसान और टेस्टी तरीका
गाजर चुकंदर कटलेट AI image

Gajar Chukandar Cutlet: अगर आपको शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन है, तो गाजर चुकंदर कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. यह डिश सिर्फ दिखने में अट्रैक्टिव नहीं लगती बल्कि काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस भी होती है. गाजर में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-ए मिलता है जो आपकी आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. वहीं, चुकंदर आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स से लोडेड होता है. जब आप इस कटलेट को घर पर बनाते हैं तो यह सिर्फ बड़ों के लिए नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी एक बेहतरीन स्नैक का ऑप्शन बनकर सामने आता है. तो चलिए जानते हैं इस यूनिक और हेल्दी कटलेट को बनाने की आसान रेसिपी.

गाजर चुकंदर कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस की हुई गाजर
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
  • 2 उबले हुए आलू अच्छे से मैश किए हुए
  • 2 से 3 बड़े चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स या सूजी
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 से 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • शैलो फ्राई करने के लिए थोड़ा तेल

यह भी पढ़ें: हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाना हुआ अब और भी आसान, जानें साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने की क्विक रेसिपी

गाजर चुकंदर कटलेट बनाने की रेसिपी

  • गाजर चुकंदर कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई गाजर और चुकंदर लें. अब इसमें मैश किए हुए आलू मिलाएं और फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और चाट मसाला डाल दें.
  • इसके बाद इसमें ब्रेडक्रम्ब्स या सूजी मिलाएं ताकि मिश्रण अच्छे से बाइंड हो जाए. लास्ट में हरा धनिया डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • अब इस तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल या ओवल शेप में कटलेट बना लें.
  • इसके बाद एक पैन गर्म करें और हल्का सा तेल डालकर कटलेट को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेकें. अगर आप और हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं, तो इन्हें एयर फ्रायर में भी 8 से 10 मिनट तक पका सकते हैं.
  • गर्मागर्म गाजर-चुकंदर कटलेट को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नींबू का रस भी छिड़क सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चिप्स-नमकीन छोड़ने पर मजबूर कर देगा ये स्नैक! सिर्फ 10 मिनट में बनाएं और चाय के साथ करें एन्जॉय

Previous article गांव में ही मिलेगी डिग्री और रोजगार, झारखंड सरकार शुरु करेगी ये कोर्स
Next article असम में SIR पूरा, चुनाव तारीखों का इंतजार; CEC ज्ञानेश कुमार बोले- EVM में होगा ये बदलाव
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel