[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Carrot Chips Recipe: आलू के चिप्स भूल जाएंगे! घर पर बनाएं ये कुरकुरे और हेल्दी गाजर के चिप्स, नोट करें आसान रेसिपी

Carrot Chips Recipe: आलू के चिप्स भूल जाएंगे! घर पर बनाएं ये कुरकुरे और हेल्दी गाजर के चिप्स, नोट करें आसान रेसिपी

0
Carrot Chips Recipe: आलू के चिप्स भूल जाएंगे! घर पर बनाएं ये कुरकुरे और हेल्दी गाजर के चिप्स, नोट करें आसान रेसिपी
Carrot Chips Recipe

Carrot Chips Recipe: अगर आप कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक बनाना चाहते हैं जो आसानी से तैयार हो जाए, तो गाजर के चिप्स आपके लिए परफेक्ट हैं. यह रेसिपी साधारण सामग्री से बनती है और स्वाद में इतनी कुरकुरी और टेस्टी है कि आलू के चिप्स की याद भी मिटा देगी. हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि गाजर को कैसे काटें, मसाला कैसे मिलाएं और कुरकुरे चिप्स बनाने के लिए सही तरीका क्या है. यह स्नैक बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है और चाय या हल्के खाने के साथ आसानी से सर्व किया जा सकता है.

गाजर के चिप्स बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?

गाजर (बड़ी) – 4
ऑलिव ऑयल – 2 बड़े चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच
लहसुन पाउडर (ऑप्शनल) – 1/2 छोटा चम्मच
पपरिका पाउडर (ऑप्शनल) – 1/2 छोटा चम्मच

गाजर के चिप्स कैसे बनाएं?

1. गाजर के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 200°C पर गरम करें. साथ ही, दूसरी ओर गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें और पतले गोल टुकड़ों में काट लें ताकि सभी टुकड़े एक जैसे पकें.
3. अब एक बड़े बर्तन में गाजर के टुकड़े डालें. इसमें ऑलिव ऑयल, नमक, काली मिर्च और अगर चाहें तो लहसुन पाउडर या पपरिका पाउडर डालकर सभी टुकड़ों को अच्छे से मिला लें.
4. फिर बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर बिछाएं और गाजर के टुकड़ों को एक ही परत में फैला लें. ध्यान रखें कि टुकड़े एक-दूसरे के ऊपर न हों, तभी वे अच्छे से क्रिस्पी बनेंगे.
5. अब ट्रे को गरम ओवन में रखें और गाजर को 15 से 20 मिनट तक बेक करें. बीच में एक बार टुकड़ों को पलट दें ताकि दोनों तरफ से अच्छे से पकें. जब गाजर कुरकुरी और हल्की सुनहरी हो जाएं तो निकाल लें.
फिर इसे थोड़ा ठंडा करें और हेल्दी स्नैक की तरह परोसें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Carrot Cookies Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी, मीठी और हेल्दी गाजर की कुकीज, सर्दियों के लिए परफेक्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel