[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Sabudana Cutlet Recipe: व्रत और शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है कुरकुरी और स्वादिष्ट साबूदाना कटलेट, जानें रेसिपी

Sabudana Cutlet Recipe: व्रत और शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है कुरकुरी और स्वादिष्ट साबूदाना कटलेट, जानें रेसिपी

0
Sabudana Cutlet Recipe: व्रत और शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट है कुरकुरी और स्वादिष्ट साबूदाना कटलेट, जानें रेसिपी
AI generated image

Sabudana Cutlet Recipe: साबूदाना कटलेट एक स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक है, जिसे खासकर व्रत के दिनों में बनाया जाता है. यह झटपट बनने वाला नाश्ता है जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है. यह एक ऐसी डिश है जो चटपटी होने के बाद भी काफी ज्यादा हेल्दी है. आप इसे बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी नाश्ते में परोस सकते हैं. तो चलिए जानते हैं साबूदाना कटलेट बनाने की आसान विधि.

साबूदाना कटलेट के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप 6-7 घंटे भीगे हुए
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज
  • मूंगफली – एक चौथाई कप भुनी व दरदरी पिसी हुई
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस की हुई
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 2 चम्मच कटा हुआ
  • नींबू रस – 1 चम्मच ऑप्शनल
  • घी या मूंगफली का तेल – तलने के लिए

ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

ये भी पढ़ें: Sabudana Upma Recipe: डेली के बोरिंग खिचड़ी-पापड़ को कहें बाय-बाय, इस तरह मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी साबुदाना उपमा

साबूदाना कटलेट बनाने की विधि

  • सबसे पहले भीगे हुए साबूदाना को अच्छी तरह से छान लें ताकि पानी न रहे.
  • एक बाउल में साबूदाना, मैश किए हुए आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक और नींबू रस मिलाएं.
  • सब कुछ अच्छे से मिक्स करें और आटे जैसा मिश्रण तैयार करें.
  • इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की या कटलेट का आकार बना लें.
  • एक पैन में तेल गर्म करें और इन कटलेट्स को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें.
  • गर्मा-गर्म साबूदाना कटलेट दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Aloo Cheese Toast Recipe: 20 मिनट से कम में तैयार होगा स्वादिष्ट शाम का नाश्ता, इस तरह झटपट तैयार करें आलू-चीज टोस्ट

Previous article कुदरा-परसथुआ पथ पर बांस की झाड़ियों से वाहन चालक परेशान
Next article गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र संचालन से पहले शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel