[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Aloo Tikki Burger Recipe: क्रिस्पी आलू टिक्की और फ्रेश सब्जियों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, घर पर बनाएं बच्चों की फेवरेट इवनिंग स्नैक

Aloo Tikki Burger Recipe: क्रिस्पी आलू टिक्की और फ्रेश सब्जियों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, घर पर बनाएं बच्चों की फेवरेट इवनिंग स्नैक

0
Aloo Tikki Burger Recipe: क्रिस्पी आलू टिक्की और फ्रेश सब्जियों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, घर पर बनाएं बच्चों की फेवरेट इवनिंग स्नैक
AI generated image

Aloo Tikki Burger Recipe: शाम के नाश्ते के लिए अगर कुछ टेस्टी, आसानी से तैयार होने वाला और बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आने वाली चीज बनाना चाहते हैं तो आलू टिक्की बर्गर एक जबरदस्त ऑप्शन है। यह बर्गर सिर्फ टेस्ट में लाजवाब नहीं होता इसे तैयार करना भी बेहद आसान होता है. घर पर मिलने वाली सिंपल इंग्रीडिएंट्स जैसे आलू, ब्रेड, हरी चटनी और सब्जियों से आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं. गरमा-गरम टिक्की, फ्रेश सब्जियां और मसालों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन इसे हर उम्र के लोगों का फेवरेट बना देता है. आप इसे चाय के साथ या पार्टी स्नैक के रूप में भी सर्व कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी.

आलू टिक्की बर्गर के लिए जरूरी सामग्री

  • आलू – 4 मीडियम साइज के उबले और मैश किए हुए
  • ब्रेड स्लाइस या बर्गर बन – 4
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टी स्पून
  • गरम मसाला – एक चौथाई टी स्पून
  • ब्रेडक्रम्ब्स – 2 टेबल स्पून
  • तेल – तलने के लिए
  • टमाटर, प्याज, खीरा – स्लाइस में
  • हरी चटनी और मेयोनेज़ – जरूरत के अनुसार
  • चीज़ स्लाइस – 4 या फिर ऑप्शनल

यह भी पढ़ें: Sabudana Salad Recipe: पूरे दिन रहेंगे एक्टिव और एनर्जेटिक! मिनटों में तैयार करें चटपटा और हेल्दी साबूदाना सलाद

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Pancake Recipe: पूरे दिन रहेगी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, सॉफ्ट और फ्लफी सूजी चॉकलेट पैनकेक के साथ करें दिन की शुरुआत

आलू टिक्की बर्गर बनाने की विधि

  • सबसे पहले उबले हुए आलुओं को अच्छे से मैश करें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इस मिश्रण से बराबर साइज की टिक्कियां बनाएं और ऊपर से ब्रेडक्रम्ब्स लगाकर हल्का दबाएं.
  • इसके बाद कढ़ाही में तेल गरम करें और टिक्कियों को मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. दोनों तरफ से अच्छे से गोल्डन होने पर निकालकर किचन पेपर पर रखें ताकि ज्यादा तेल निकल जाए.
  • अब ब्रेड स्लाइस या बर्गर बन को बीच से आधा काटें. आप अगर चाहें तो हल्का टोस्ट कर सकते हैं ताकि क्रंची टेक्सचर मिले. अब आपको नीचे की स्लाइस पर हरी चटनी फैलानी है और उसके ऊपर तली हुई आलू टिक्की रख देनी है.
  • इसके बाद आलू टिक्की के ऊपर टमाटर, प्याज और खीरे के स्लाइस रखें. अगर आप चीज पसंद करते हैं तो एक चीज स्लाइस ऊपर रखें. अंत में मेयोनेज या हरी चटनी से डेकोरेट करें और ऊपर से ब्रेड स्लाइस लगाकर बर्गर को हल्का दबाएं.
  • आपका गरमा-गरम और स्वादिष्ट आलू टिक्की बर्गर तैयार है.

यह भी पढ़ें: Mix Veg Hung Curd Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट ऐसा जिसे खाकर बच्चे खुशी-खुशी जाएंगे स्कूल, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच

Previous article Sri Lanka Ex President Ranil Wickremesinghe: श्रीलंका में भूचाल, पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार
Next article पटना में राशन डीलरों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन से प्रहार, प्रदर्शनकारी ने कॉलर पकड़कर DSP को खींचा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel