[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पार्टी में चाय के साथ सर्व करें कॉर्न वड़ा, ऐसे करें तैयार 

पार्टी में चाय के साथ सर्व करें कॉर्न वड़ा, ऐसे करें तैयार 

0
पार्टी में चाय के साथ सर्व करें कॉर्न वड़ा, ऐसे करें तैयार 
कॉर्न वड़ा (AI Image)

Corn Vada: घर पर पार्टी करने का सोच रहे हैं और स्नैक्स को लेकर कन्फ्यूज हैं तो कॉर्न वड़ा को बना सकते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये वड़े सभी को जरूर पसंद आएंगे. इसका स्वाद चखने के बाद मेहमान भी आपसे इसकी रेसिपी पूछेंगे. पार्टी में इसे आप हरी चटनी, इमली की चटनी, नारियल की चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें 

कॉर्न वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • चना दाल- 1 कप
  • चावल का आटा- 2 चम्मच
  • हरी मिर्च- 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ती-  2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • करी पत्ता – 8-10
  • नमक- स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा- चुटकीभर
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

कॉर्न वड़ा को कैसे तैयार करें?

  • कॉर्न वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आप चना दाल को अच्छे से पानी से धो लें और इसे 4-5 घंटे के लिए भिगो दें. 
  • दाल को आप मिक्सी जार में डाल दें. इसमें कॉर्न और थोड़ा पानी डालकर दरदरा पीस लें. 
  • इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • इसमें आप चावल का आटा, करी पत्ता और जीरा डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप चुटकी भर बेकिंग सोडा मिला लें.
  • कड़ाही में तेल को गर्म करें. हाथों में पानी लगा लें. मिश्रण से छोटा सा हिस्सा लें और इसे हथेली पर रखकर चिपटा कर लें. इसे आप धीरे से तेल में डालकर फ्राई कर लें. वड़ा जब दोनों तरफ से पक जाए और क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें.

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

यह भी पढ़ें: Potato Chips: अब बच्चों को बाहर के चिप्स से बचाएं, बनाएं टेस्टी होममेड आलू चिप्स

Tantra Code Podcast 1
पार्टी में चाय के साथ सर्व करें कॉर्न वड़ा, ऐसे करें तैयार  3


 

Previous article मोहम्मद युनूस का 7 सिस्टर्स को संप्रभु राष्ट्र बताने का प्रयास क्या साबित करने की कोशिश है ?
Next article घर पर बनाएं हलवाई जैसी सॉफ्ट रोज रसमलाई, मेहमान भी पूछेंगे बनाने का राज
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel