[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Corn Methi Cutlet: घर पर बनाएं क्रिस्पी कॉर्न मेथी कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद

Corn Methi Cutlet: घर पर बनाएं क्रिस्पी कॉर्न मेथी कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद

0
Corn Methi Cutlet: घर पर बनाएं क्रिस्पी कॉर्न मेथी कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद
Corn Methi Cutlet (AI Image)

Corn Methi Cutlet: सर्दियों की शाम में स्नैक्स में तैयार करना चाहते हैं कुछ ऐसा जो खाने में भी टेस्टी हो और आसानी से बन भी जाए तो कॉर्न मेथी कटलेट को जरूर बनाएं. यह कटलेट आसानी से बन जाता हैं. मेथी, स्वीट कॉर्न और मसालों का मिश्रण इसे स्वादिष्ट बनाता है. कटलेट को आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस या इमली की चटनी के साथ सर्व करें. 

कॉर्न मेथी कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • मेथी के पत्ते- 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • आलू- 2 (उबले हुए)
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • मैदा- 2 चम्मच
  • बेसन- 2 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच

कॉर्न मेथी कटलेट को कैसे तैयार करें?

  • कॉर्न मेथी कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप स्वीट कॉर्न को उबाल लें और इसे दरदरा पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. फिर बारीक कटी हुई मेथी को डाल दें.
  • अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिला लें. बेसन डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • मिश्रण को बराबर हिस्सों में बांटकर हाथ से टिक्की का आकार दें. अब आप एक छोटे से कटोरे में मैदा को लें और थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें. तैयार टिक्की को आप मैदा के घोल में डालें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें.
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और कटलेट को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. इस तरीके से आप कॉर्न मेथी कटलेट को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel