[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Corn Makhana Chaat: शाम की भूख बिगाड़ देती है डाइट? बाहर का जंक छोड़िए और घर पर 10 मिनट में बनाइए हेल्दी कॉर्न मखाना चाट

Corn Makhana Chaat: शाम की भूख बिगाड़ देती है डाइट? बाहर का जंक छोड़िए और घर पर 10 मिनट में बनाइए हेल्दी कॉर्न मखाना चाट

0
Corn Makhana Chaat: शाम की भूख बिगाड़ देती है डाइट? बाहर का जंक छोड़िए और घर पर 10 मिनट में बनाइए हेल्दी कॉर्न मखाना चाट
कॉर्न मखाना चाट AI generated image

Corn Makhana Chaat: शाम की चाय के साथ अगर कुछ ऐसा खाने को मिल जाए जो न सिर्फ हल्का हो बल्कि क्रिस्पी और हेल्दी भी हो तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है. जब बात एक इस तरह की डिश की होती है तो दिमाग में एक बार तो कॉर्न मखाना चाट का नाम जरूर आता है. यह एक परफेक्ट इवनिंग स्नैक है जिसे आप काफी कम समय में ज्यादा इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किये बिना तैयार कर सकते हैं. इस डिश को तैयार करने में ज्यादा ऑइल की जरूरत नहीं पड़ती और साथ ही कॉर्न और मखाना होने की वजह से यह टेस्टी ही नहीं बल्कि हेल्दी ऑप्शन भी बन जाता है. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो भी यह एक परफेक्ट रेसिपी हैं. तो चलिए जानते हैं कॉर्न मखाना चाट बनाने की इंस्टेंट रेसिपी.

कॉर्न मखाना चाट बनाने लिए जरूरी सामग्री

  • मखाना – 1 कप
  • उबले हुए स्वीट कॉर्न – 1 कप
  • बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
  • टमाटर – 1 छोटा सा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 या फिर ऑप्शनल
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
  • चाट मसाला – 1 टीस्पून
  • भुना जीरा पाउडर – आधा टीस्पून
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • साधारण नमक – स्वादानुसार
  • घी या तेल – 1 टीस्पून

यह भी पढ़ें: Rice Flour Potato Pops: मैदे और जंक फूड से छुटकारा दिलाएंगे ये होममेड पॉप्स, कम तेल में बनने वाला बच्चों का फेवरेट स्नैक

कॉर्न मखाना चाट बनाने की रेसिपी

  • कॉर्न मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में 1 टीस्पून घी या तेल डालें और फिर उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक भून लें. आपको मखानों को लगातार चलाते रहना है ताकि वे जलें नहीं और अंदर से अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाएं. जब मखाने हल्के गोल्डन और क्रिस्पी हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और उन्हें ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
  • इसके बाद एक बड़े मिक्सिंग बाउल में उबले हुए स्वीट कॉर्न डालें और फिर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च मिलाएं. अब भुने हुए मखाने हाथ से हल्के-हल्के तोड़कर इस मिश्रण में डाल दें.
  • इसके बाद इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और साधारण नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. लास्ट में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर एक बार फिर हल्के हाथ से मिक्स करें.
  • आपकी कॉर्न मखाना चाट सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

यह भी पढ़ें: Veg Noodles Cutlet: समोसे और पकौड़ों की जगह ट्राई करें सुपर क्रिस्पी वेज नूडल्स कटलेट, ऐसी डिश जो बना देगी आपकी कुकिंग को और भी खास

Previous article सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला शिव कॉरिडोर, काशी-विश्वनाथ जैसी दिखेगी भव्यता, गंगा की धारा भी मुड़ेगी
Next article फ्लिपकार्ट सेल में सस्ता मिल रहा विराट कोहली वाला फिटनेस बैंड, इतनी है कीमत
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel