[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Corn Cheese Tikki: स्नैक्स में बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो तैयार करें टेस्टी कॉर्न चीज टिक्की

Corn Cheese Tikki: स्नैक्स में बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो तैयार करें टेस्टी कॉर्न चीज टिक्की

0
Corn Cheese Tikki: स्नैक्स में बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो तैयार करें टेस्टी कॉर्न चीज टिक्की
corn cheese tikki (AI Image)

Corn Cheese Tikki: अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक्स ढूंढ रहे हैं, तो कॉर्न चीज टिक्की को ट्राई कर सकते हैं. स्वीट कॉर्न की हल्की मिठास, चीज का स्वाद और हल्के मसालों का कॉम्बिनेशन इस टिक्की को स्वादिष्ट बनाता है. ये टिक्की बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है. बच्चों को भी ये टिक्की जरूर पसंद आएगी. कॉर्न चीज टिक्की को आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. इस टिक्की को आप छोटे-मोटे गेट-टुगेदर के लिए बना सकते हैं. आइए जानते हैं कॉर्न चीज टिक्की बनाने की रेसिपी. 

कॉर्न चीज टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • चीज- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • आलू- 2 (उबले हुए)
  • ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
  • प्याज- 1 बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

कॉर्न चीज टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • कॉर्न चीज टिक्की बनाने के लिए आप सबसे पहले कॉर्न को उबाल लें और इसे दरदरा पीस लें. इसे आप एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसके बाद आप इसमें उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. 
  • अब आप इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें. अब ब्रेड क्रम्ब्स डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • हाथों पर थोड़ा तेल लगा लें. मिश्रण से छोटा सा हिस्सा लें. इसे गोल करके चिपटा कर लें.
  • तवे में तेल को गर्म करें और इसमें टिक्की को डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका लें. पक जाने के बाद आप टिक्की को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह से आप सारी टिक्की को तैयार कर लें.

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel