[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बिना ओवन घर पर बनाएं कॉर्न कैप्सिकम पिज्जा, बच्चे करेंगे तारीफ

बिना ओवन घर पर बनाएं कॉर्न कैप्सिकम पिज्जा, बच्चे करेंगे तारीफ

0
बिना ओवन घर पर बनाएं कॉर्न कैप्सिकम पिज्जा, बच्चे करेंगे तारीफ
कॉर्न कैप्सिकम पिज्जा (AI IMAGE)

Corn Capsicum Pizza: पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. आजकल पिज्जा बच्चों से लेकर बड़ों के लिए भी पसंद बन चुका है. जब भी हम बाजार या मॉल जाते हैं, बच्चे पिज्जा खाने की जिद करते हैं. बाहर मिलने वाला पिज्जा भले ही स्वाद में लाजवाब हो, लेकिन ये महंगे होने के साथ हमारी सेहत के लिए अच्छी नहीं होते हैं. ऐसे में अब आप भी आसानी से बाजार जैसा टेस्ट देकर घर पर पिज्जा तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ओवन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर बिना ओवन के आसानी से स्वादिष्ट कॉर्न कैप्सिकम पिज्जा बनाने की रेसिपी. 

कॉर्न कैप्सिकम पिज्जा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पिज्जा बेस – 1
  • स्वीट कॉर्न – आधा कप
  • हरी कैप्सिकम – आधा कप (बारीक कटी हुई)
  • प्याज – आधा कप (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर सॉस – 3 बड़े चम्मच
  • मोजेरेला चीज – आधा कप 
  • ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स – स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Mini Pizza Recipe Without Oven: बिना ओवन के बनाएं बच्चों का फेवरेट मिनी पिज्जा, घर बैठे मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा टेस्ट

कॉर्न कैप्सिकम पिज्जा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक बड़ी और मोटी कड़ाही लें. इसके नीचे 2 कप नमक फैलाएं. 
  • अब इसमें जाली/स्टैंड रखें और ढक्कन लगाकर 5–7 मिनट प्रीहीट करें. 
  • अब पिज्जा तैयार करने के लिए आप पिज्जा बेस पर सॉस लगाएं. अब प्याज, कैप्सिकम और स्वीट कॉर्न अच्छे से फैलाएं. फिर इसके ऊपर से मोजरेला चीज डालें. 
  • अब आप पिज्जा को प्लेट में रखकर जाली पर रखें. इसे ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 10 मिनट अच्छे से पकाएं. चीज जब अच्छे से पिघल जाए और किनारे सुनहरे हो जाए तो इसे निकाल लें. 
  • अब तैयार हुए कॉर्न कैप्सिकम पिज्जा के ऊपर ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़के. अब इसे आप स्लाइस में काटकर बच्चों और बड़ों को सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Bread Pizza Recipe: मिनटों में तैयार करें बच्चों के लिए टेस्टी और हेल्दी ब्रेड पिज्जा!

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel