[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style एसिडिटी और गैस से परेशान? सिर्फ 7 दिन धनिया पानी पिएं, पेट की समस्याएं होंगी दूर

एसिडिटी और गैस से परेशान? सिर्फ 7 दिन धनिया पानी पिएं, पेट की समस्याएं होंगी दूर

0
एसिडिटी और गैस से परेशान? सिर्फ 7 दिन धनिया पानी पिएं, पेट की समस्याएं होंगी दूर
एसिडिटी का आयुर्वेदिक इलाज

Coriander Seed Water Benefits: आजकल एसिडिटी, गैस, पेट की जलन और अपच जैसी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं. अनियमित खाना, ज्यादा मसालेदार भोजन, चाय-कॉफी और देर रात तक जागने की आदत पाचन को खराब कर देती है. आयुर्वेद विशेषज्ञ Dr. Hansa Yogendra के अनुसार, इन समस्याओं का एक बहुत ही आसान और प्राकृतिक उपाय हमारी रसोई में ही मौजूद है – धनिया बीज का पानी. यह एक पारंपरिक आयुर्वेदिक नुस्खा है, जो पाचन सुधारने, एसिडिटी कम करने और शरीर की गर्मी को शांत करने में मदद करता है.

धनिया के बीज का पानी पीने से क्या फायदे मिलते हैं? (Coriander Seed Water Benefits)  

Coriander Seed Water Benefits
धनिया के बीज के गुण

आयुर्वेद के अनुसार धनिया बीज की तासीर ठंडी होती है, जो पेट की जलन और एसिडिटी को शांत करने में मदद करती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं.

धनिया बीज का पानी कैसे बनाएं? (How to make Coriander Seed Water at Home)

एक चम्मच धनिया बीज को हल्का कूटकर एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें. सुबह इसे छानकर खाली पेट पी लें. दूसरा तरीका यह है कि धनिया बीज को पानी में उबालकर आधा रहने तक पकाएं, फिर ठंडा करके पिएं.

धनिया पानी कब और कैसे पीना चाहिए?

लगातार 7 दिन तक सुबह खाली पेट धनिया पानी पीने से गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच में आराम मिल सकता है. यह शरीर को ठंडक देता है और पाचन को बेहतर बनाता है.

और ज्यादा फायदा पाने के लिए इस पानी में पुदीना, सौंफ और नींबू की कुछ बूंदें मिलाने से इसका असर और बढ़ जाता है. यह एक नेचुरल कूलिंग और डिटॉक्स ड्रिंक बन जाता है.

अगर आप धनिया पानी के साथ इन आदतों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं, तो पाचन से जुड़ी समस्याओं में जल्दी आराम मिल सकता है और पेट हल्का व आरामदायक महसूस होगा.

यह भी पढ़ें: नेचुरल स्किन ग्लो के लिए रोज पिएं बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक, एक्सपर्ट ने बताया बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट केला खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके कमाल के फायदे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel