[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बिना AC के भी शिमला जैसा ठंडा रहेगा आपका कमरा, बस टेबल फैन के आगे रख दें ये एक सस्ती चीज

बिना AC के भी शिमला जैसा ठंडा रहेगा आपका कमरा, बस टेबल फैन के आगे रख दें ये एक सस्ती चीज

0
बिना AC के भी शिमला जैसा ठंडा रहेगा आपका कमरा, बस टेबल फैन के आगे रख दें ये एक सस्ती चीज
कूलिंग हैक्स फॉर समर, फोटो: AI

Cooling Hacks for Summer: गर्मी का असर अब धीरे-धीरे महसूस होने लगा है और दोपहर के समय पंखे की हवा भी गर्म लगने लगती है. हर कोई भारी-भरकम बिजली बिल के डर से अभी से एसी नहीं चलाना चाहता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक साधारण टेबल फैन को भी आप कूलर जैसा बना सकते हैं. बस आपको टेबल फैन के आगे एक बहुत ही सस्ती और छोटी सी चीज रखनी है, जो हवा को एकदम बर्फीली बना देगी. आइए जानते हैं उस आसान ट्रिक के बारे में, जिससे आपका कमरा बिना एसी के भी एकदम ठंडा और आरामदायक रहेगा.

क्या है वो सस्ती चीज?

पंखे की हवा को ठंडा करने के लिए आपको बस बर्फ की दो प्लास्टिक बोतलों की जरूरत है. यह तरीका इतना असरदार है कि आपको कुछ ही मिनटों में फर्क महसूस होने लगेगा.

कैसे काम करेगी ये ट्रिक?

  • सबसे पहले दो खाली प्लास्टिक की बोतलें लें और उनमें पानी भरकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें.
  • जब पानी पूरी तरह से बर्फ बन जाए, तो बोतलों को बाहर निकालें.
  • अब एक ट्रे या किसी बर्तन में इन बोतलों को रखें ताकि पिघलने वाला पानी फर्श पर न फैले.
  • इस ट्रे को अपने टेबल फैन के बिल्कुल सामने या पीछे की तरफ स्टैंड पर रख दें.
  • जब पंखा चलेगा, तो वह बोतलों की ठंडक को सोख लेगा और पूरे कमरे में ठंडी हवा फैलाएगा.

कुछ और आसान कूलिंग हैक्स

  • गीला तौलिया: अगर आप बोतल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो टेबल फैन के ऊपर एक हल्का गीला तौलिया डाल दें. इससे निकलने वाली हवा काफी ठंडी होती है.
  • क्रॉस वेंटिलेशन: शाम के समय खिड़कियां खोल दें और पंखे को खिड़की के पास रखें ताकि बाहर की ताजी हवा अंदर आ सके.
  • इलेक्ट्रॉनिक चीजों को बंद रखें: कमरे में जलने वाले बल्ब और इलेक्ट्रॉनिक सामान गर्मी पैदा करते हैं. जरूरत न होने पर इन्हें बंद रखें.

ये भी पढ़ें: Summer Skin Care Tips: चिलचिलाती धूप से लाल हो गया है चेहरा? 5 मिनट में स्किन को चिल कर देगा किचन का ये ठंडा नुस्खा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel