[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

0
कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व
कूलर से आ रही बदबू को कैसे हटाएं Ai image

Smell Removing Tips: गर्मियों के इन दिनों में अक्सर हम राहत पाने के लिए कूलर का इस्तेमाल करते हैं. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है और आप इसे काफी आसनी से एक कमरे से दूसरे कमरे में शिफ्ट भी कर सकते हैं. कूलर के भले ही कितने फायदे हों, समस्या तब आती है जब इसमें से एक तेज मछली जैसी बदबू आने लगती है. यह बदबू इतनी तेज होती है कि कुछ ही मिनटों में यह पूरे कमरे में फैल जाती है और पूरे मूड का सत्यानाश भी कर देती है. अक्सर जब ऐसा होता है, तो हमें यह समझ में नहीं आता कि ऐसा हो क्यों रहा है? अगर आपके कूलर से भी ऐसी ही बदबू आ रही है तो हो सकता है कि इसमें गंदगी जम गयी हो, पानी काफी समय से रुका हुआ हो, काई या फिर बैक्टीरिया बढ़ गए हों. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप कूलर में से आ रही इस मछली जैसी बदबू को आसानी से खत्म कर सकते हैं.

सबसे पहले पुराने पानी को निकालें

अगर आपके कूलर से बदबू आने लगी है तो आपको सबसे पहले उसमें मौजूद पुराने पानी को पूरी तरह से बाहर निकाल देना चाहिए. अगर पानी काफी समय से रुका हुआ होगा, तो यह भी बदबू आने के पीछे एक बड़ी वजह बन सकता है. जब पानी पूरी तरह से निकल जाए, तो टंकी को सूखने के लिए छोड़ दें और बाद में इसे एक साफ कपड़े से अच्छी तरह से पोछ भी लें. इसके बाद आपको इसमें साफ और फ्रेश पानी भर लेना है. जब आप ऐसा करेंगे तो कूलर से आने वाली अजीब बदबू काफी हद तक कम हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

बेकिंग सोडा और नींबू का करें इस्तेमाल

अगर आप कूलर से आ रही अजीब बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसमें आपकी मदद बेकिंग सोडा भी कर सकता है. इसके लिए आपको कूलर की टंकी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालना है और साथ ही में एक या फिर दो नींबू के रस को इसमें मिक्सकर देना है. अब आपको इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ देना है. इसके बाद एक ब्रश या फिर कपड़े से टंकी की अच्छे से सफाई करनी है. जब आप ऐसा करेंगे तो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया काफी हद तक कम हो जाएंगे और साथ ही टंकी भी फ्रेश महसूस होने लगेगी.

विनेगर से करें डीप क्लीनिंग

अगर कूलर से आ रही बदबू काफी ज्यादा तेज है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको वाइट विनेगर का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए कूलर की टंकी में पानी के साथ एक कप विनेगर डाल दें और उसे कुछ देर के लिए वैसे ही छोड़ दें. इसके बाद एक ब्रश की मदद से कोनों और किनारों की अच्छे से सफाई कर लें. विनेगर सिर्फ गंदगी को नहीं बल्कि कूलर से आ रही बदबू को भी दूर करने में मदद करता है.

घास और जाली की सफाई भी है जरूरी

कई बार कूलर से आ रही बदबू की वजह उसमें मौजूद पानी नहीं बल्कि घास या फिर जाली होती है. घास में मॉइस्चर और धूल अगर जम जाए तो इसकी वजह से भी उसमें से अजीब बदबू आने लगती है. आपको कूलर की घास को निकालकर अच्छी तरह से धोकर साफ कर लेना चाहिए. अगर ये घास बहुत पुरानी हो गयी है, तो आपके लिए उसे बदल लेना ही सबसे बेस्ट ऑप्शन होगा. इसके अलावा जाली और पंखे की सफाई भी उतनी ही जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Toilet Seat Cleaning Hacks: चुटकियों में नए जैसा होगा पीला और गंदा पड़ा हुआ टॉयलेट सीट, घर पर मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

Previous article Muzaffarpur: संदिग्ध हालात में मां और दो बच्चों की मौत, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
Next article गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मैथिली सम्मिलित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel