[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट राइस, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी

घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट राइस, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी

0
घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट राइस, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी
नारियल की रेसिपी

Coconut Rice Recipe: कोकोनट राइस साउथ इंडियन खाने की एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है. इसे चावल और ताजे नारियल के साथ तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही लाजवाब हो जाते हैं. स्वस्थी की रेसिपीज वेबसाइट पर इसे बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताया गया है, जिसे आप घर पर कम समय में तैयार कर सकते हैं.

कोकोनट राइस बनाने के लिए सामग्री:

  • 2 कप पके हुए चावल
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच राई
  • 1 चम्मच उड़द दाल
  • 1 चम्मच चना दाल
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 8–10 करी पत्ते
  • 2 हरी मिर्च
  • 10–12 काजू
  • स्वादानुसार नमक

कैसे बनाते हैं कोकोनट राइस 

  • सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई डालें और चटकने दें. फिर उड़द दाल, चना दाल और काजू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड तक चलाएं.
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद पके हुए चावल और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि सारे मसाले चावल में अच्छे से मिल जाएं.
  • अब आपका स्वादिष्ट कोकोनट राइस तैयार है. इसे आप दही या चटनी के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा

यह भी पढ़ें: कैफे जैसा वाफल अब घर पर, जानिए संजीव कपूर की आसान रेसिपी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel