[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Coconut Malai Sandwich: मीठा खाने की डिमांड कर रहें हैं बच्चे तो कोकोनट मलाई सैंडविच है ना

Coconut Malai Sandwich: मीठा खाने की डिमांड कर रहें हैं बच्चे तो कोकोनट मलाई सैंडविच है ना

0
Coconut Malai Sandwich: मीठा खाने की डिमांड कर रहें हैं बच्चे तो कोकोनट मलाई सैंडविच है ना
कोकोनट मलाई सैंडविंच (Image - Gemini)

Coconut Malai Sandwich: जिस घर में बच्चे हैं वहां हर दिन कुछ मीठा खाने की फरमाइश होती है. लेकिन बाहर की चीजें खाना सेहत के लिए अनहेल्दी होता है. इसलिए बच्चे की मीठी क्रेविंग को पूरा करने के लिए आप घर पर ही कुछ बनाकर खिला सकते हैं. खासकर जब बच्चा सुबह के ब्रेकफास्ट में इस तरह की डिमांड करे तो उसके लिए हम एक बेस्ट रेसिपी लेकर आए हैं. कोकोनट मलाई सैंडविच को आप बहुत ही कम समय में फटाफट बनाकर बच्चे को खिला सकते हैं. इसका स्वाद ऐसा है कि बच्चे बार-बार इसकी डिमांड करेंगे. तो चलिए अब इसकी रेसिपी बताते हैं.

कोकोनट मलाई सैंडविच बनाने की सामग्री

  • 4-5 ब्रेड
  • 2 चम्मच – फ्रेश मलाई
  • 4 चम्मच – मिल्क पाउडर
  • 3 चम्मच – घिसा हुआ कोकोनट
  • 3-4 चम्मच – चीनी
  • केसर के रेशे
  • 2-3 बूंद – यलो फूड कलर

कोकोनट मलाई सैंडविच बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 बड़े चम्मच चीनी और एक कप पानी पैन में डालकर चाशनी बनाने के लिए रख दें.
  • फिर आप इसमें केसर के 4-5 रेशे डाल दें और साथ ही 2 बूंद यलो कलर भी इसमें डालें.
  • इस सैंडविच को बनाने के लिए आप व्हाइट ब्रेड का इस्तेमाल करें.
  • अब आप एक कटोरी में मलाई लें और उसमें 4 चम्मच मिल्क पाउडर डालें और साथ ही 2 चम्मच घिसा हुआ नारियल का बुरादा इसमें डालें.
  • इन सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें. साथ ही इसमें थोड़ा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें दो चुटकी इलायची पाउडर भी डालें.
  • इसके बाद अब आप ब्रेड से साइड वाले हिस्से को काटकर निकालें. ब्रेड को अब आप चार हिस्सों में चौकोर शेप में काट लें.
  • अब आप इस ब्रेड पर मलाई का मिक्सचर लगाएं और साथ ही दूसरे ब्रेड से ढक कर सैंडविच बना लें.
  • इसको अब आप तैयार चाशनी में डुबोएं और फिर सूखे नारियल के बुरादे को ऊपर से कोट करें.
  • लीजिए आपकी मजेदार सैंडविच बनकर तैयार हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें: Pineapple French Toast Recipe: सुपर टेस्टी होगा ब्रेकफास्ट, मिनटों में बनाएं पाइनएप्‍पल फ्रेंच टोस्‍ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel