[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style आयरन करने से पहले इन गलतियों से बचें, कपड़े रहेंगे नए जैसे

आयरन करने से पहले इन गलतियों से बचें, कपड़े रहेंगे नए जैसे

0
आयरन करने से पहले इन गलतियों से बचें, कपड़े रहेंगे नए जैसे
महिला अपने कपड़े इस्त्री कर रही है (Image: AI Generated)

Clothes Ironing Tips: साफ-सुथरे और अच्छे से आयरन किए हुए कपड़े हमारी पर्सनालिटी को निखारते हैं. चाहे ऑफिस जाना हो, स्कूल या किसी खास मौके पर निकलना हो, बिना सिलवट वाले कपड़े आत्मविश्वास बढ़ाते हैं. लेकिन अगर कपड़ों को आयरन करने से पहले सही सावधानियाँ न बरती जाएँ, तो कपड़े जल सकते हैं, सिकुड़ सकते हैं या उनकी चमक खराब हो सकती है. इसलिए कपड़ों को आयरन करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है. इस आर्टिकल  में आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने कपड़ों को हमेशा नए के जैसा बनाकर रख सकते हैं. 

ये हैं वो जरूरी टिप्स

1. कपड़े का टैग जरूर पढ़ें

हर कपड़े के अंदर एक टैग लगा होता है, जिस पर आयरन की सही तापमान जानकारी दी होती है.

  • कॉटन (सूती) – ज्यादा गर्मी सहन कर लेता है
  • सिल्क, सैटिन – हल्की गर्मी में आयरन करें
  • सिंथेटिक – बहुत कम तापमान रखें

2. कपड़ों को हल्का गीला रखें

पूरी तरह सूखे कपड़ों पर आयरन करने से क्रीज अच्छे से नहीं जाते. हल्का पानी छिड़क लें या कपड़े धोने के बाद थोड़ा नम रहने दें इससे आयरन आसान होता है और कपड़ा सुरक्षित रहता है.

3. आयरन की प्लेट साफ होनी चाहिए

आयरन की नीचे वाली प्लेट अगर गंदी या जली हुई हो तो कपड़ों पर दाग पड़ सकते हैं. आयरन करने से पहले प्लेट चेक करें. अगर जमी हुई मैल हो तो साफ कपड़े से पोंछ लें

4. सही तापमान का चयन करें

हर कपड़े के लिए अलग तापमान जरूरी होता है. ज्यादा गर्म आयरन से कपड़े जल सकते हैं, कम गर्म आयरन से सिलवटें नहीं हटतीं इसलिए आयरन का टेम्परेचर नॉब कपड़े के अनुसार सेट करें.

5. नाजुक कपड़ों को उल्टा करके आयरन करें

सिल्क, जॉर्जेट, प्रिंटेड और डार्क कलर के कपड़े हमेशा उल्टी साइड से आयरन करें. इससे कपड़े की चमक और रंग सुरक्षित रहता है. 

6. कढ़ाई और प्रिंट पर सीधा आयरन न करें

कपड़ों पर लगी कढ़ाई, स्टोन या प्रिंट पर सीधा आयरन करने से डिजाइन खराब हो सकता है, स्टिकर चिपक सकता है इन जगहों पर ऊपर से पतला सूती कपड़ा रखकर आयरन करें.

7. आयरन बोर्ड या सतह सही हो

हमेशा समतल और साफ आयरन बोर्ड का इस्तेमाल करें. गद्देदार सतह पर आयरन करने से बेहतर रिजल्ट मिलता है.

8. बच्चों के कपड़ों में खास सावधानी रखें

बच्चों के कपड़े बहुत नाजुक होते हैं. कम तापमान पर आयरन करें, किसी भी केमिकल स्प्रे से बचें. 

9. आयरन करते समय जल्दबाजी न करें

जल्दी-जल्दी आयरन करने से, कपड़े जल सकते हैं, एक जगह ज्यादा देर रुकने से निशान पड़ सकते हैं
शांति से और धीरे आयरन करना सबसे अच्छा तरीका है.

10. आयरन के बाद कपड़े ठंडे होने दें

आयरन करने के तुरंत बाद कपड़े मोड़ने से फिर से सिलवटें पड़ सकती हैं इसलिए पहले कपड़ों को ठंडा होने दें, फिर अलमारी में रखें.

यह भी पढ़ें: Right Ways to Wash Denim: एक छोटी-सी गलती से खराब हो सकती है आपकी जींस, जानें डेनिम धोने का सही तरीका

यह भी पढ़ें: तौलिये से आती है बदबू? धोने का ये तरीका दिलाएगा सख्त और खुरदरे तौलिये से छुटकारा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel