[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Cleaning Tips: बिना मेहनत चुटकियों में जंग लगे हुए नल होंगे नए जैसे, ये 3 चीजें आएंगी आपके काम

Cleaning Tips: बिना मेहनत चुटकियों में जंग लगे हुए नल होंगे नए जैसे, ये 3 चीजें आएंगी आपके काम

0
Cleaning Tips: बिना मेहनत चुटकियों में जंग लगे हुए नल होंगे नए जैसे, ये 3 चीजें आएंगी आपके काम
AI generated image

Cleaning Tips: अक्सर ऐसा होता है कि लगातार पानी में रहने या फिर पानी निकलने की वजह से किचन और बाथरूम के नल में जंग लग जाता है. इस जंग की वजह से नल देखने में भी खराब लगता है और साथ ही कई बार यह अटकने भी लगता है. एक बार अगर जंग लगना शुरू हो जाए तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि यह नल जल्द ही खराब होने वाला है और आपको उसे बदलना पड़ सकता है. अगर आपके घर पर मौजूद किसी नल में जंग लगा हो तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप नलों में लगे हुए इस जंग से छुटकारा पा सकते हैं.

टूथपेस्ट से करें नल की सफाई

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल करके भी जंग से छुटकारा पा सकते हैं. टूथपेस्ट को उस जगह पर लगा दें जिस जगह पर जंग लगी हुई है और 15 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए. अंत में आपको इसे एक ब्रश की मदद से रगड़कर साफ कर लेना है.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा

ये भी पढ़ें: Toilet Seat Cleaning Hacks: चुटकियों में नए जैसा होगा पीला और गंदा पड़ा हुआ टॉयलेट सीट, घर पर मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

विनेगर और बेकिंग सोडा

अगर नल में लगे हुए जंग से आप छुटकारा चाहते हैं तो ऐसे में आपको विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी इसपर करना चाहिए. नल या फिर शावर में जिस जगह पर जंग लगा हुआ है आपको उस जगह पर विनेगर छिड़क देना है और फिर उसपर बेकिंग सोडा डाल देना है. आधे घंटे रहने दें और बाद में इसे एक ब्रश की मदद से रगड़ लेना है. ऐसा करने से नल पे लगे जंग साफ हो सकते हैं.

नमक और नींबू का करें इस्तेमाल

नल पे लगे जंग को हटाने के लिए आप नमक और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको एक नींबू को काट लेना है और उसमें नमक डाल देना है. अब आपको इस नींबू को जंग लगी हुई जगह पर रगड़ना है. करीबन 15 मिनट बाद आपको नल को पानी से अच्छे से धो लेना है.

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: कपड़ों पर लग गया इंक का दाग? इन चीजों का इस्तेमाल कर उसे बनाएं नए जैसा

Previous article Motihari: मेहसी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित 12 गिरफ्तार
Next article दूसरे दिन सुबह में शहर पुलिस छावनी में तब्दील रही
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel